फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झटपट बनाएं चना दाल का हलवा, बनाने की रेसिपी है बेहद आसान

Mon, 23 Nov 2020 08:56 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
halwa
अधिकतर लोगों को मीठा खाना पसंद होता है। वो अलग बात है फिटनेस को ध्यान में रखते हुए लोग ज्यादा मीठा नहीं खाते लेकिन आज हम आपको एक ऐसे स्वादिष्ट मिष्ठान की विधि बताने जा रहे हैं, जो बेहद हेल्दी है क्योंकि इसे चने की दाल से बनाया जाता है। स्वादिष्ट होने के साथ ही ये सेहत के लिहाज से भी अच्छा है।  तो आप भी घर पर बनाएं चने दाल का हलवा। 
विज्ञापन

2 of 4
चना
चना दाल का हलवा बनाने की सामग्री
  • आधा कप चना दाल
  • आधा कप दूध
  • एक चौथाई चम्मच इलायची
  • एक चौथाई चम्मच घी
  • आधा कप सुगर
  • आधा कप घी
  • 6 बादाम
विज्ञापन

3 of 4
halwa - फोटो : social media
चना दाल हलवा रेसिपी बनाने की विधि
  • सबसे पहले चने की दाल को धोकर पूरी रात दाल भिगोकर रख दें। इसके बाद दाल से पानी पूरी तरह से छानकर दाल अलग रख लें। साथ में बादाम को भी महीन-महीन काटकर अलग रख लें।
  • पानी से निकाली हुई दाल को मिक्सर में डालकर ग्राइंड कर लें। इस मिक्सचर को बाउल में अलग रख लें।
  • अब पैन को गर्म करके उसमें घी डाल दें। पूरी तरह से जब घी मेल्ट हो जाए तो उसमें चना दाल के मिक्सचर को डालें और अच्छे से मिलाकर अच्छे से सुनहरा होने तक भून लें।
विज्ञापन

4 of 4
halwa
  • गैस की आंच मीडियम रखें और उस पर एक पैन में दूध रख दें। एक बार उबाल आ जाए तो इसमें दाल का मिक्सचर डाल दें। इसे अच्छे से चलाएं।
  • आंच को धीमा ही रखें और दाल के पेस्ट को तब तक चलाएं जब तक पूरा दूध सोख ना ले।
  • इसके बाद चीनी और इलायची पाउडर डालकर पेस्ट को अच्छे से चलाएं। जब मिक्सचर थोड़ा पतला लगने लगे और पैन को छोड़ने लगे तो समझ लें कि हलवा तैयार हो गया है।
  • हलवा तैयार है, इसमें कटे हुए बादाम के टुकड़े डाल दें। गर्मागर्म सर्व करें।

सर्दियों में परोसें गर्मागर्म मूंग दाल का शोरबा, सेहत के साथ स्वाद भी मिलेगा भरपूर
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें