फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्दियों में बनाएं अजवाइन के लड्डू, डिलीवरी के बाद मां और बच्चे के लिए होंगे सेहतमंद

Tue, 01 Dec 2020 09:16 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
ajwain - फोटो : file photo
प्रेग्नेंसी के बाद बच्चे के साथ ही मां को अच्छी खासी देखभाल की जरूरत पड़ती है। कयोंकि मां के मजबूत होने के साथ ही बच्चे के भी अच्छे स्वास्थ्य के बारे में सोचा जा सकता है। सर्दियों में मौसम में अगर किसी महिला को डिलीवरी हुई है तो जरूरी है कि उसकी अच्छे से देखभाल की जाए। जिससे कि सर्दी-खांसी परेशाना ना करें। अजवाइन डिलीवरी के बाद महिलाओं के लिए बहुत फायदेमंद होती है। साथ ही गोंद ताकत देने का काम करता है। तो चलिए जानें घरों में बनने वाले अजवाइन और गोंद के लड्डू बनाने की रेसिपी।
विज्ञापन

2 of 4
ajwain
अजवाइन के लड्डू बनाने के लिए सामग्री
डिलीवरी के बाद मां और बच्चे को स्वस्थ देखना चाहते हैं तो इस तरह के लड्डू बनाना अच्छा होता है। अजवाइन के ल़ड्डू बनाने के लिए जरूरत होती है एक किलो अजवाइन पिसी हुई, डेढ किलो गेंहू का आटा, 250 ग्राम गोंद, सूखा नारियल छोटे टुकड़ों में कटा हुआ, चीनी या गुड़, आवश्यकतानुसार देसी घी।
विज्ञापन

3 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
अजवाइन के लड्डू बनाने की विधि
अजवाइन के लड्डू बनाने के लिए सबसे पहले कढाही को गैस पर गर्म कर लें। इसके बाद इसमे एक बड़ा चम्मच देसी घी डाल कर गर्म करें। इसमें गोंद डालकर भून लें। एक अलग बर्तन में निकालकर किनारे रख दें। अब इस गोंद को गर्मागर्म पीस लें। 
विज्ञापन

4 of 4
लड्डू - फोटो : social media
अब एक कढाही को गैस पर गर्म कर उसमें घी डालें। फिर गेंहू के आटे को डालकर सुनहरा होने तक भूनें। जब इस आटे से भूनने की महक आने लगे तो आंच से उतारकर इसमें पिसा हुआ गोंद और घिसा हुआ नारियल डालें। अब इसमे मिश्रण में अजवाइन पिसी हुई मिला लें। ठंडा होने पर इसमें चीनी या गुड़ को मिलाकर लड्डू बनाएं। अगर लड्डू बनने में दिक्कत हो रही हो तो हाथों पर देसी घी को लगाकर फिर लड्डू बांधे। आसानी से सारे लड्डू बंध जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें