Til Gud Gajak Recipe: मकर संक्रांति का पर्व आते ही तिल और गुड़ से बनी मिठाइयों की खुशबू बाजारों से लेकर हर घर में फैल जाती है। इस खास मौके पर गजक का नाम सबसे पहले लिया जाता है, क्योंकि ये स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद मानी जाती है। ठंड के मौसम में तिल और गुड़ शरीर को गर्म रखते हैं और ऊर्जा प्रदान करते हैं।
वैसे तो अक्सर लोग बाजार से गजक खरीदते हैं, लेकिन घर पर बनी गजक न सिर्फ ज्यादा शुद्ध होती है, बल्कि स्वाद में भी लाजवाब होती है। अगर आप भी मकर संक्रांति पर अपने परिवार को कुछ खास खिलाना चाहती हैं, तो घर पर गजक बनाना एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है।
सही सामग्री और सही तरीके से बनाई गई गजक मिनटों में तैयार हो जाती है। यहां हम आपको आसान और पारंपरिक गजक रेसिपी बता रहे हैं, जिससे आप इसे सलीके से और बिना किसी गलती के बना सकें।