फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Makar Sankranti Recipe Ideas: आज है मकर संक्रांति, खिचड़ी की जगह बना सकती हैं ये पकवान भी

Wed, 14 Jan 2026 09:34 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Makar Sankranti Recipe Ideas: आज मकर संक्रांति का त्योहार है, जिस दिन खिचड़ी खाने की परंपरा है। अगर आपको खिचड़ी खाना नहीं पसंद है तो यहां कुछ और विकल्प दिए जा रहे हैं, जिसका सेवन आप कर सकते हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
मकर संक्रांति की शुभकामनाएं - फोटो : Amar ujala
Makar Sankranti Recipe Ideas: मकर संक्रांति भारत के प्रमुख त्योहारों में से एक है, जिसे सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करने के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। इस दिन दान-पुण्य, स्नान और विशेष भोजन का बड़ा महत्व होता है। उत्तर भारत में मकर संक्रांति पर खिचड़ी खाने की परंपरा सदियों से चली आ रही है।

माना जाता है कि खिचड़ी शरीर को गर्माहट देती है और बदलते मौसम में सेहत के लिए फायदेमंद होती है। हालांकि, कई लोग ऐसे भी होते हैं जिन्हें खिचड़ी पसंद नहीं होती। ऐसे में परेशान होने की जरूरत नहीं है।

मकर संक्रांति पर खिचड़ी के अलावा भी कई पारंपरिक, पौष्टिक और स्वाद से भरपूर व्यंजन बनाए और खाए जा सकते हैं। तिल, गुड़ और चावल से बनी ये डिशेज न सिर्फ धार्मिक महत्व रखती हैं बल्कि स्वास्थ्य के लिहाज से भी बेहद लाभकारी होती हैं। आइए जानते हैं खिचड़ी के अलावा मकर संक्रांति पर क्या-क्या खाया जा सकता है।
विज्ञापन

2 of 5
तिल की चटनी के साथ ज्वार की रोटी - फोटो : instagram


तिल की चटनी के साथ ज्वार की रोटी
 
  • ज्वार की रोटी फाइबर से भरपूर होती है और सर्दियों में शरीर को मजबूती देती है। 
  • इसे तिल, लहसुन और हरी मिर्च से बनी चटनी के साथ खाया जाता है। 
  • ये कॉम्बिनेशन स्वाद के साथ-साथ सेहत का भी पूरा ध्यान रखता है। 
  • मकर संक्रांति के दिन इसे लंच में शामिल किया जा सकता है।

 
विज्ञापन

3 of 5
बाजरे की रोटी और सरसों का साग - फोटो : instagram
बाजरे की रोटी और सरसों का साग
 
  • अगर आप हेल्दी और ट्रेडिशनल लंच चाहते हैं तो बाजरे की रोटी और सरसों का साग एक बेहतरीन विकल्प है। 
  • बाजरा शरीर को गर्म रखता है और पाचन के लिए अच्छा माना जाता है। 
  • सरसों का साग पालक और बथुआ के साथ मिलाकर बनाया जाता है। 
  • मकर संक्रांति के दिन ये कॉम्बिनेशन खासतौर पर उत्तर भारत में खाया जाता है।

 
 

4 of 5
चना दाल खिचड़ा - फोटो : instagram
चना दाल खिचड़ा
 
  • चना दाल खिचड़ा राजस्थान और गुजरात में खासतौर पर मकर संक्रांति पर बनाया जाता है। 
  • इसे गेहूं, चना दाल और देसी मसालों से तैयार किया जाता है। 
  • ये दिखने में खिचड़ी जैसा होता है लेकिन स्वाद में बिल्कुल अलग और ज्यादा मसालेदार होता है। 
  • इसे दही, घी और अचार के साथ लंच में खाया जा सकता है।  

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गुड़ वाली चावल की खीर - फोटो : Instagram
 
गुड़ वाली चावल की खीर
 
  • गुड़ वाली खीर एक मीठा और हेल्दी विकल्प है, जिसे चावल, दूध और गुड़ से बनाया जाता है। 
  • इसमें इलायची और ड्राई फ्रूट्स डालकर स्वाद बढ़ाया जाता है।
  •  इसे दोपहर के बाद या स्नैक्स टाइम में खाया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें