Makar Sankranti 2026: अगर आप तिल-गुड़ की गजक मकर संक्रांति के मौके पर नहीं खाना चाहते तो तैयार करें गुड़ और मूंगफली की पट्टी... यहां उसकी आसान रेसिपी आपको दी गई है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
Makar Sankranti 2026: मकर संक्रांति का त्योहार आते ही बाजारों से लेकर घरों में तिल, गुड़ और मूंगफली से बनी मिठाइयों की खुशबू फैलने लगती है। इस दिन तिल-गुड़ खाना शुभ माना जाता है, लेकिन अगर आप हर साल एक जैसी गजक खाकर बोर हो गए हैं या कुछ अलग और हेल्दी ट्राई करना चाहते हैं, तो गुड़ और मूंगफली की पट्टी एक बेहतरीन विकल्प है।
ये स्वाद में लाजवाब होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद होती है। गुड़ में आयरन और मूंगफली में प्रोटीन व हेल्दी फैट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो ठंड के मौसम में शरीर को ऊर्जा देते हैं। खास बात ये है कि इसे बनाना बेहद आसान है और इसके लिए ज्यादा सामग्री या समय की जरूरत नहीं होती। तो आइए आपको गुड़ की पट्टी बनाने की विधि बताते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
गुड़ और मूंगफली की पट्टी बनाने की आसान रेसिपी
- फोटो : Freepik.com
गुड़ और मूंगफली की पट्टी बनाने की आसान रेसिपी
मूंगफली – 1 कप
गुड़ – 1 कप
घी – 1 छोटा चम्मच
विज्ञापन
3 of 5
गुड़ और मूंगफली की पट्टी बनाने की आसान रेसिपी
- फोटो : इंस्टाग्राम
विधि
गुड़ और मूंगफली की पट्टी बनाने के लिए सबसे पहले 1 कप मूंगफली को छीलकर धीमी आंच पर हल्का भून लें।
इसके बाद एक कड़ाही में 1 छोटा चम्मच घी डालकर उसमें गुड़ डालें और धीमी आंच पर पिघलाएं।
4 of 5
गुड़ और मूंगफली की पट्टी बनाने की आसान रेसिपी
- फोटो : Adobe Stock
गुड़ को लगातार हिलाते रहें ताकि वह जले नहीं और अच्छी तरह से पिघल जाए।
जब गुड़ पूरी तरह पिघल जाए और एक तार जैसी चाशनी बन जाए, तब इसमें आधा चम्मच इलायची पाउडर डालें।
अब इसमें भुनी हुई मूंगफली डालकर अच्छे से मिला लें, ताकि गुड़ और मूंगफली एक समान रूप से मिक्स हो जाए।