फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Makar Sankranti 2020: घर पर तिल और गुड़ के लड्डू बनाने का आसान सा तरीका

Wed, 15 Jan 2020 12:06 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
लोहड़ी और मकर संक्राति का त्योहार नजदीक है। ऐसे में घर पर गुड़ से बनी मिठाईयां न बनें तो त्योहार कुछ अधूरा सा लगता है। हालांकि आजकल लोग समय की कमी के चलते बाजार से ही तिल और गुड़ से बने लड्डू खरीद लेते हैं। लेकिन घर पर अपनों के हाथ से बने इन लड्डूओं के स्वाद की बात ही कुछ और होती है। तिल और गुड़ से बने स्वादिष्ट लड्डू बनाने नहीं आते तो परेशान न होइए। आज हम आपको तिल और गुड़ से बने मीठे की आसान सी रेसिपी बताएंगे जिसकी मदद से आप भी घर पर इसे बना सकेंगे।

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
भले ही इन लड्डुओं को लोहड़ी और मकर संक्राति के मौके पर बनाया जाता है। लेकिन इन लड्डओं का स्वास्थ्य के लिए भी बहुत महत्व है। जनवरी के मौसम में कड़ाके की ठंड पड़ती है। ऐसे में तिल और गुड़ दोनों ही शरीर को गर्माहट पहुंचाने वाले है। जब इनको मिलाकर लड्डू का रूप देते हैं तो ये स्वादिष्ट होने के साथ ही सेहतमंद भी बन जाते हैं। तो चलिए जानें क्या है रेसिपी।
विज्ञापन

3 of 4
साम्रगी-
तिल ( धुले हुये सफेद ) - 500 ग्राम ( 3 कप)
मावा - 500 ग्राम ( 2 1/2 कप)
बूरा - 500 ग्राम ( 3 कप)
काजू - 100 ग्राम (एक काजू के 6-7 टुकड़ों में काट लें)
छोटी इलाइची - 4 (छील कर बारीक कूट लीजिये)
गुड़-200 ग्राम
विज्ञापन

4 of 4
विधि
तिल के लड्डू बनाने के लिए सबसे पहले तिल को अच्छे से साफ कर लें। इसके बाद कढ़ाई गरम करके तिल कढ़ाई में डालकर धीमी आंच पर तिल हल्के ब्राउन होने तक भूनें। तिल को ठंडा करके मिक्सी से पीस लें।
इसके बाद दूसरी कढ़ाई में मावा हल्का ब्राउन होने तक भून लें। इसके लिए आप माइक्रोवेव का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। 
अब जिस कढ़ाई में तिल भूने हैं उसी में गुड़ को पिघला लें। तब तक चलाएं जब तक ये आधा न रह जाएं। अब इस गुड़ को सख्त होने से पहले मावा डालें।
इसके बाद मावा, पिसे हुए तिल, इलाइची पाउडर और काजू के टुकडों को अच्छी तरह मिला लें। आपका लड्डू का मिश्रण बनकर तैयार हो चुका है। 
इस मिश्रण से गोल आकार के लड्डू बना लीजिए। इन लडुडुओं को दस से बारह दिन तक रख कर खाया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें