जनवरी माह से नए वर्ष की शुरुआत तो होती ही है साथ में त्योहारों की भी शुरुआत हो जाती है। पकवानों के बिना किसी भी त्योहार का जश्न फीका लगता है। इस वजह से हर त्योहार के लिए कोई न कोई खास पकवान बनाने का सिलसिला लंबे समय से चलता आ रहा है। जिस तरह से मकर संक्रांति पर तिल के लड्डू, खिचड़ी आदि पकवान बनाए जाते हैं ठीक उसी तरह उत्तर भारत के त्योहार लोहड़ी पर भी कई स्वादिष्ट पकवान बनाए जाते हैं। अगर परिवार को त्योहार के दिन कुछ स्वादिष्ट खिलाना है तो इन पकवानों को जरूर ट्राई करें। फटाफट बनने वाले ये सारे पकवान आपके त्योहार का मजा दोगुना कर देंगे।
विज्ञापन
2 of 6
Lohri Recipe 2020
- फोटो : सोशल मीडिया
गुड़ की खीर, हलवा
सर्दियों में गुड़ का सेवन स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छा होता है। ऐसे में आप गुड़ का इस्तेमाल कर कई डिश बना सकते हैं।आप गुड़ की खीर या हलवा बना सकते हैं। इसमें अपनी पसंद के अनुसार ड्राई फ्रूट्स डालना न भूलें।
विज्ञापन
3 of 6
Lohri Recipe 2020
- फोटो : सोशल मीडिया
राजमा चावल
लोहड़ी के खास मौके पर राजमा चावल आपके खाने को और भी खास बना देंगे। आप राजमा-चावल के साथ दही, लस्सी, अचार, चटनी पापड़ भी सर्व कर सकते हैं।
4 of 6
Lohri Recipe 2020
- फोटो : सोशल मीडिया
चना दाल की खिचड़ी और काली दाल
अपने मेन्यू में चना दाल की खिचड़ी और काली दाल को जरूर शामिल करें। इन डिशेज को देसी घी में बनाएं। आप चाहें, तो इसमें मक्खन डालकर भी इसे सर्व कर सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 6
Lohri Recipe 2020
- फोटो : सोशल मीडिया
मक्के की रोटी और सरसों का साग
आप लोहड़ी के दिन सुबह नाश्ते में मक्के की रोटी और सरसों का साग भी बना सकते हैं। यह आपके त्योहार की शुरुआत खास तरीके से करेगा।आप चाहें, तो रात में डिनर के समय भी गर्मा-गर्म बना सकते हैं।