Makar Sankranti 2025 Til Gud Ke Laddu Recipe: मकर संक्रांति पर तिल-गुड़ के लड्डू बनाना शुभ माना जाता है। यह न केवल स्वादिष्ट होते हैं बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद हैं। तिल-गुड़ के लड्डू के सेवन की परंपरा सिर्फ स्वाद और सेहत तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके पीछे गहरा धार्मिक, आध्यात्मिक और वैज्ञानिक कारण है। मकर संक्रांति पर सूर्य मकर राशि में प्रवेश करता है जिसे उत्तरायण की शुरुआत कहा जाता है। यह समय शुभ कार्यों के लिए अनुकूल माना जाता है। मान्यता है कि तिल का दान महादान है यानी तिल का दान अत्यंत पुण्यकारी होता है। इसलिए मकर संक्रांति में तिल के लड्डू का दान भी किया जाता है। महाराष्ट्र में यह परंपरा है कि मकर संक्रांति पर तिलगुल बांटते हुए लोग कहते हैं, "तिलगुल घ्या, गोड गोड बोला" यानी तिलगुल लो और मीठा-मीठा बोलो। इसका अर्थ है आपसी प्रेम और सौहार्द्र बनाए रखना।
तिल और गुड़ का सेवन सर्दियों में लाभकारी होता है। तिल और गुड़ शरीर को गर्म रखते हैं, जिससे ठंड के मौसम में शरीर को ऊर्जा मिलती है। यह प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करता है और ठंड से बचाव करता है। तिल में कैल्शियम, आयरन और हेल्दी फैट्स होते हैं, जो हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूत बनाते हैं। गुड़ पाचन को दुरुस्त करता है और शरीर में खून की कमी को पूरा करता है।
मकर संक्रांति पर तिल-गुड़ के लड्डू बनाना और खाना धार्मिक, आध्यात्मिक और स्वास्थ्य की दृष्टि से अत्यंत शुभ है। ऐसे में अगर आप मकर संक्रांति के मौके पर तिल और गुड़ के लड्डू का दान और सेवन करना चाहते हैं तो घर पर आसानी से तिल-गुड़ का लड्डू बनाएं। यहां तिल और गुड़ के लड्डू बनाने की विधि बताई जा रही है।