फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Makar Sankranti 2024: मकर संक्रांति के दिन तैयार करें तिल की बर्फी, बनाने का तरीका है आसान

Mon, 15 Jan 2024 09:50 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप चाहें तो घर पर ही तिल की बर्फी बनाकर अपने परिवार वालों को खिला सकती हैं। तिल की बर्फी बनाना बेहद आसान है।
विज्ञापन
1 of 6
Makar Sankranti 2024 - फोटो : instagram
Makar Sankranti 2024: हर साल की तरह इस साल भी मकर संक्रांति का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। मकर संक्रांति का त्योहार भारत के विभिन्न प्रदेशों में अलग-अलग नाम से जाना जाता है। हर जगह इसकी अलग मान्यता है। ये त्योहार सर्दी के मौसम में आता है, इस वजह से इन सभी त्योहारों में तिल से बनी मिठाइयों का विशेष महत्व होता है।

वैसे तो बाजार में आपको तिल से बनी कई मिठाईयां आसानी से मिल जाती हैं, लेकिन बहुत से लोगों को बाजार की मिठाईयों में मिलावट लगती है। ऐसे में अगर आप चाहें तो घर पर ही तिल की बर्फी बनाकर अपने परिवार वालों को खिला सकती हैं। तिल की बर्फी बनाना बेहद आसान है। इसे बनाने के लिए आपको ज्यादा चीजों की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। अगर आपको भी तिल की बर्फी खाना पसंद है, तो चलिए आपको इसे बनाने का आसान तरीका बताते हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
makar sankranti 2024
तिल की बर्फी बनाने के लिए सामान
  • 1 कप तिल
  • 1 कप खोया (मावा)
  • 1/2 कप चीनी
  • 2 टेबलस्पून घी
  • थोड़ी सी इलायची पाउडर

 

विज्ञापन

3 of 6
makar sankranti 2024 - फोटो : istock

विधि

तिल की बर्फी बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में तिल को सूखा रोस्ट करें। रोस्ट करते वक्त ध्यान रहे कि ये तिल ज्यादा सुनहरे नहीं होने चाहिए। बस हल्का सा गुलाबी होने के बाद इसे निकाल कर अलग रख लें और ठंडा होने दें।

4 of 6
makar sankranti 2024 - फोटो : social media
जब तक तिल ठंडे हो रहे हैं, तब तक एक अलग पैन में खोया (मावा) डालें और उसमें चीनी मिलाएं। इसे कुछ देर चलाएं, ताकि मावा में चीनी अच्छी तरह से मिल जाए। इसके बाद इस पैन में सूखे हुए तिल डालें।
विज्ञापन

5 of 6
makar sankranti 2024 - फोटो : social media
अब मिश्रण में थोड़ा सा पानी डालें और अच्छे से मिलाएं। अब मिलाए हुए मिश्रण को मध्यम आंच पर पकाते रहें, साथ ही साथ थोड़ा सा घी भी डालें।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
makar sankranti 2024 - फोटो : instagram
अब इसे धीरे-धीरे तब तक पकाते रहें, जब तक यह मिश्रण थोड़ा गाढ़ा ना होने लगे। गाढ़ा होने पर इसमें इलायची पाउडर मिलाएं। सबसे आखिर में एक प्लेट में घी लगाकर मिश्रण को निकाल लें और इसे ठंडा होने दें। जब बर्फी ठंडी हो जाए, तो इसे छोटे टुकड़ों में काटकर परोसें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें