Mahashivratri Recipe For Fasting: अगर आपका आज व्रत है और आप कुछ हल्का, टेस्टी और झटपट बनने वाला खाना तलाश रही हैं, तो यह लेख आपके लिए बेहद खास है। व्रत के दौरान अक्सर समझ नहीं आता कि ऐसा क्या बनाया जाए जो स्वादिष्ट भी हो और हेल्दी भी। ऐसे में मेवा चाट और फ्रूट चाट एक बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं। ये दोनों रेसिपी न सिर्फ मिनटों में तैयार हो जाती हैं, बल्कि शरीर को भरपूर ऊर्जा भी देती हैं।
खास बात यह है कि इन्हें बनाने में ज्यादा मेहनत या गैस पर लंबा समय लगाने की जरूरत नहीं पड़ती। फल और ड्राई फ्रूट्स से बनी ये चाट व्रत के नियमों के अनुसार भी सही रहती है और स्वाद में भी कमाल की होती है। आइए जानते हैं मेवा चाट और फ्रूट चाट की आसान और झटपट बनने वाली रेसिपी।
विज्ञापन
2 of 7
ड्राई फ्रूट की चाट कैसे बनाएं
- फोटो : instagram
ड्राई फ्रूट की चाट बनाने का सामान
बादाम
काजू
अखरोट
किशमिश
भुनी हुई मूंगफली
सेंधा नमक
काली मिर्च पाउडर
नींबू का रस
थोड़ी शहद
विज्ञापन
3 of 7
ड्राई फ्रूट की चाट कैसे बनाएं
- फोटो : instagram
बनाने की विधि
मेवा चाट बनाने के लिए सबसे पहले बादाम, काजू और अखरोट को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें ताकि इन्हें खाने में आसानी हो। अगर चाहें तो ड्राई फ्रूट्स को 1–2 घंटे हल्के गुनगुने पानी में भिगोकर भी इस्तेमाल कर सकती हैं, इससे वे नरम और ज्यादा पचने योग्य हो जाते हैं। अब एक बड़े बाउल में कटे हुए बादाम, काजू, अखरोट, किशमिश और व्रत वाली भुनी मूंगफली डालें। इसके बाद इसमें स्वादानुसार सेंधा नमक और चुटकीभर काली मिर्च पाउडर मिलाएं।
4 of 7
ड्राई फ्रूट की चाट कैसे बनाएं
- फोटो : instagram
ताजगी और हल्की खट्टास के लिए ऊपर से आधा चम्मच नींबू का रस डालें। अगर आप मीठा स्वाद पसंद करती हैं, तो एक छोटा चम्मच शहद भी मिला सकती हैं। सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें ताकि मसाला हर मेवे पर अच्छी तरह लग जाए। तैयार मेवा चाट को तुरंत सर्व करें या 5–10 मिनट के लिए ढककर रख दें, ताकि स्वाद और भी बेहतर हो जाए।
विज्ञापन
5 of 7
फ्रूट चाट कैसे बनाएं
- फोटो : instagram
फ्रूट चाट बनाने का सामान
सेब
केला
पपीता
अनार
चीकू
अंगूर
सेंधा नमक
भुना जीरा पाउडर
नींबू का रस
थोड़ी शहद
विज्ञापन
6 of 7
फ्रूट चाट कैसे बनाएं
- फोटो : instagram
बनाने की विधि
फ्रूट चाट बनाने के लिए सबसे पहले ताजे और मौसमी फलों का चयन करें। सेब, केला, पपीता, चीकू और अंगूर को अच्छी तरह धो लें। सेब, पपीता और चीकू को छोटे क्यूब्स में काट लें, केले को गोल स्लाइस में काटें और अनार के दाने अलग कर लें। अब एक बड़े मिक्सिंग बाउल में सभी कटे हुए फल डाल दें। ध्यान रखें कि फल काटने के तुरंत बाद चाट तैयार करें, ताकि वे काले न पड़ें।
अब इसमें स्वादानुसार सेंधा नमक और आधा चम्मच भुना जीरा पाउडर डालें। ताजगी के लिए एक चम्मच नींबू का रस मिलाएं, जिससे फलों का स्वाद उभरकर आएगा और उनका रंग भी बना रहेगा। अगर हल्की मिठास चाहिए तो थोड़ा सा शहद डालें। अब सभी चीजों को हल्के हाथ से अच्छी तरह टॉस करें, ताकि फल टूटें नहीं। आपकी हेल्दी, टेस्टी और एनर्जी से भरपूर फ्रूट चाट तैयार है, जिसे आप व्रत के दौरान आराम से खा सकती हैं।