Mahashivratri 2025 Vrat Recipe: आज देशभर में महाशिवरात्रि का त्योहार मनाया जा रहा है। जिसकी धूम घरों से लेकर मंदिरों और शिवालयों में देखी जा रही है। महाशिवरात्रि के दिन लोग भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर रहे हैं और बहुत से लोग तो व्रत उपवास भी हैं। उपवास के दौरान वैसे तो फल ही खाए जाते हैं, लेकिन बहुत से लोग पारंपरिक फलाहार का भी सेवन करते हैं।
यदि आप भी महाशिवरात्रि के दिन कुछ अलग सा लेकिन हल्का भोजन तैयार करना चाहते हैं तो अपने लिए फलाहारी चाट बनाएं। फलाहारी चाट खाने में काफी स्वादिष्ट लगती है और इसे बनाना भी काफी आसान है। खास बात ये है कि आप इसका भोग भगवान शिव को भी लगा सकते हैं।