महाशिवरात्रि इस साल 26 फरवरी को है। माना जाता है कि इस दिन भगवान शिव और मां पार्वती का विवाह हुआ था और इस दिन जो भी महादेव की उपासना करता है, उसे दोगुना फल प्राप्त होता है। इस दिन श्रद्धालु व्रत रखते हैं, मंदिर जाकर भगवान शिव को फल-फूल अर्पित करते हैं और शिवलिंग पर दूध व जल अर्पित करते हैं। इस दिन कई महादेव के अभिषेक का विशेष महत्व होता है। कई लोग जल से या दूध से शिव जी का अभिषेक करते हैं। यही नहीं, कई महिलाएं पंचामृत से भी भगवान शिव का अभिषेक करती हैं।
महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर भगवान शिव की पूजा में पंचामृत का विशेष स्थान होता है। यह पांच शुभ सामग्रियों – दूध, दही, घी, शहद और गंगाजल से मिलकर बनता है। इसे भगवान शिव को अर्पित करने के बाद प्रसाद के रूप में वितरित किया जाता है। आइए जानते हैं पंचामृत बनाने की आसान और पारंपरिक विधि।