फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahashivratri 2024: महाशिवरात्रि पर भोलेनाथ को लगाएं फलाहारी थाली का भोग, तैयार करें ये पकवान

Fri, 08 Mar 2024 08:26 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

हर साल महाशिवरात्रि फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाई जाती है। इस साल ये तिथि 8 मार्च को पड़ रही है।
विज्ञापन
1 of 6
महाशिवरात्रि पर भोलेनाथ को लगाएं फलाहारी थाली का भोग - फोटो : instagram
भोलेनाथ के भक्तों के लिए महाशिवरात्रि का दिन काफी खास होता है। मान्यताओं की मानें तो महाशिवरात्रि का त्योहार माता पार्वती और भगवान शिव के विवाह के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। ऐसे में इस दिन धूमधाम से मंदिरों में महाकाल की पूजा की जाती है। हर साल महाशिवरात्रि फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष के चतुर्दशी के दिन मनाई जाती है।

बात करें इस साल की, तो इस साल ये तिथि 8 मार्च को पड़ रही है। ऐसे में लोगों में इसकी तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। महाशिवरात्रि के खास मौके पर लोग पूरे मन से पूजा-पाठ करने के साथ व्रत भी रखते हैं। खासतौर पर कुंवारी लड़कियां मनचाहे वर की प्राप्ति के लिए शिवरात्रि का व्रत रखती हैं।

अगर आप भी इस साल महाशिवरात्रि का व्रत रखने का सोच रही हैं, तो इस दिन भोलेनाथ को फलाहारी थाली का भोग जरूर लगाएं। हम इस लेख में आपको फलाहारी थाली के कुछ पकवानों के बारे में बताने जा रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
कुट्टू की पूड़ी - फोटो : pixabay
कुट्टू की पूड़ी

व्रत में अगर आप कुछ ऐसा बनाना चाहती हैं, जिससे पेट भरा रहे तो कुट्टू की पूड़ी जरूर बनाएं। फलाहारी थाली को पूरा करने में कुट्टू की पूड़ी सबसे सही विकल्प रहती है। खास बात ये है कि इसे बनाना भी काफी आसान है। 
विज्ञापन

3 of 6
पनीर की सब्जी - फोटो : Istock
पनीर की सब्जी

वैसे तो लोग अक्सर व्रत में सिर्फ आलू की रसे वाली सब्जी बनाते हैं, लेकिन अगर आप कुछ अलग बनाने का सोच रही हैं, तो बिना प्याज और लहसुन के पनीर लबाबदार बना सकती हैं। 

4 of 6
सामक के चावल - फोटो : instagram
सामक के चावल

व्रत में पनीर की सब्जी के साथ आप चाहें तो या तो पनीर की सब्जी के साथ सादा सामक के चावल या फिर सामक के चावलों का पुलाव तैयार कर सकती हैं। पनीर के साथ ये खाने में और स्वादिष्ट लगेगा। 
विज्ञापन

5 of 6
आलू का रायता - फोटो : Istock
आलू का रायता

व्रत की फलाहारी थाली के लिए आलू का रायता जरूर बनाएं। वैसे तो अगर आप चाहें तो फ्रूट रायता भी तैयार कर सकती हैं, लेकिन आलू का रायता फलाहारी थाली के साथ खाने में स्वादिष्ट लगता हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सिंघाड़े की बर्फी - फोटो : instagram
सिंघाड़े की बर्फी

महादेव को सिंघाड़े की बर्फी लगाने की परंपरा कई जगहों पर होती हैं। ऐसे में फलाहारी थाली के साथ अगर आप मीठा बनाने का सोच रही हैं, तो सिंघाड़े की बर्फी जरूर बनाएं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें