हर साल महाशिवरात्रि फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष के चतुर्दशी के दिन मनाई जाती है। इस साल चतुर्दशी तिथि की शुरुआत 8 मार्च को संध्याकाल 09 बजकर 57 मिनट पर होगी। इसका समापन अगले दिन 09 मार्च को संध्याकाल 06 बजकर 17 मिनट पर होगा। ऐसे में इस साल महाशिवरात्रि का त्योहार 8 मार्च को मनाया जाएगा। लोगों ने इसकी तैयारी भी कर ली है।
मान्यताओं की मानें तो महाशिवरात्रि के दिन ही माता पार्वती और भगवान शिव का विवाह हुआ था। ऐसे में इस दिन लोग महाकाल को प्रसन्न करने के लिए पूजा-अचर्ना करते हैं और बहुत से लोग तो व्रत भी करते हैं। महाकाल का व्रत रखना वैसे तो काफी सरल होता है, लेकिन इस व्रत के भी कुछ नियम कायदे होते हैं।
ऐसे में आज इस लेख में हम आपको बताने जा रहे हैं कि महाशिवरात्रि के दिन आप व्रत में किन चीजों का सेवन कर सकते है, और किन चीजों से आपको दूरी बनानी चाहिए।