फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MahaShivratri 2023 : व्रत में चटपटा खाने का है मन तो आसान विधि से बनाएं फलाहारी टिक्की

Sat, 18 Feb 2023 12:50 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

हम बात कर रहे हैं चटपटी फलाहारी आलू टिक्की की, जिसे बड़ी आसानी से घर पर ही बना सकते हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
चटपटी फलाहारी आलू टिक्की - फोटो : istock
MahaShivratri 2023 : इस साल महाशिवरात्रि 18 फरवरी के दिन मनाई जाएगी। ऐसा कहा जाता है कि इस दिन भोलेनाथ की पूजा-अर्चना करके उन्हें प्रसन्न किया जा सकता है। जिसके चलते लोग मंदिरों-शिवालयों में जाकर मन्नत मांगते हैं, भगवान शिव का अभिषेक करते हैं। कई घरों में इस दिन लोग व्रत भी रखते हैं। भारतीय घरों में व्रत के खाने-पीने को लेकर कई तरह के नियम होते हैं।

अगर आप भी महाशिवरात्रि पर व्रत रखने को सोच रही हैं, पर आप खाने की काफी शौकीन हैं, तो आज हम आपको एक ऐसी डिश के बारे में बताएंगे जो फलाहारी होने के साथ-साथ खाने में काफी चटपटी और लजीज होती है। दरअसल, हम बात कर रहे हैं चटपटी फलाहारी आलू टिक्की की, जिसे बड़ी आसानी से घर पर ही बना सकते हैं। ये खाने में जितनी टेस्टी होती हैं, उतनी ही बनाने में आसान। तो आइए व्रत के हिसाब से आपको फलाहारी टिक्की बनाना सिखाते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
फलाहारी टिक्की बनाने के लिए जरूरी सामान - फोटो : istock
फलाहारी टिक्की बनाने के लिए जरूरी सामान
  • सिंघाड़े का आटा या समा के चावल- 1 कप
  • उबले हुए आलू- 2
  • सेंधा नमक- स्वादानुसार
  • कुटी हुई काली मिर्च
  • बारीक कटी हुई हरी मिर्च
  • हरा धनिया
  • भुना जीरा
  • धनिया पाउडर
  • देसी घी
विज्ञापन

3 of 5
विधि - फोटो : istock
विधि

अगर व्रत के लिए आप समा के चावल की टिक्की बनाने की सोच रहीं हैं तो कुछ देर पहले इसे भिगो कर रख दें। इसके बाद इसे दरदरा पीस लें। पर, अगर आप इसकी जगह सिंघाड़े का आटा इस्तेमाल कर रहीं हैं, तो ऐसा करने की कोई जरूरत नहीं। 

4 of 5
विधि - फोटो : istock
अब समा के चावल के पेस्ट या फिर सिंघाड़े के आटे में उबले हुए आलू मैश कर लें। इसके बाद इसमें काली मिर्च, कटा हरा धनिया, हरी मिर्च, सेंधा नमक, धनिया पाउडर और जीरा पाउडर को अच्छे से मिला लें। इस सूखे पेस्ट से गोल टिक्की बना कर रख लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विधि - फोटो : istock
अब एक पैन में देसी घी डालकर उसमें टिक्कियां डाल दें। अब इन्हें सुनहरा होने कर तलें। अंत में इसे दही या पुदिना की चटनी के साथ परोसें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें