फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maha Shivratri: महाशिवरात्रि पर भोले बाबा को करना है प्रसन्न तो लगाएं इन चीजों का भोग

Tue, 01 Mar 2022 12:10 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Maha Shivratri 2022: - फोटो : istock
महाशिवरात्रि हर साल फाल्गुन माह की चतुर्दशी तिथि को कृष्ण पक्ष में मनाई जाती है। भगवान शंकर को प्रसन्न करने के लिए शिवरात्रि के दिन लोग विधि-विधान से पूजा अर्चना करते हैं। जिसमे फूल के साथ ही बेलपत्र शिवलिंग पर जरूर चढ़ाते हैं। साथ में दूध, दही, और अपने हाथ से बनें पकवान भी चढ़ाकर भोले बाबा को प्रसन्न किया जा सकता है। वैसे तो भगवान केवल बेलपत्र और एक लोटा जल से भी प्रसन्न हो जाते हैं। लेकिन अगर आप शिवशंकर को कुछ और भी प्रसाद अर्पित करना चाहती हैं तो ये भोग तैयार करें। 
विज्ञापन

2 of 5
thandai
भगवान भोले बाबा को धतूरा और भांग जैसी चीजें पसंद है। ऐसे में भगवान शंकर में भोग में ठंडाई बनाकर चढ़ा सकते हैं। चीनी और दूध के साथ बादाम, काजू, पिस्ता, खसखस, केसर और सौंफ डालकर तैयार इस ठंडाई में भांग मिलाकर भी भगवान को चढाई जा सकती है।
विज्ञापन

3 of 5
खीर की रेसिपी - फोटो : iStock
खीर
दूश से बनीं खीर भोले बाबा को चढ़ाकर स्वयं भी प्रसाद में लिया जा सकता है। इसलिए फलाहारी खीर बनाकर तैयार करें। मखाने से तैयार खीर स्वादिष्ट होने के साथ ही सेहत के लिए भी फायदेमंद होती है वहीं आप नारियल की खीर भी प्रसाद के लिए तैयार कर सकती हैं। 

4 of 5
प्रसाद में बनाएं हलवा - फोटो : social media
हलवा
महाशिवरात्रि के दिन शंकर भगवान को प्रसन्न करने के लिए लोग व्रत भी करते हैं। ऐसे में आप भगवान को फलाहारी चीजों का ही भोग लगाएं। जिससे कि व्रत के दिन आप प्रसाद स्वरूप उसे ग्रहण कर सकें। जैसे भोग में हलवा बनाने के लिए सिंघाड़े या फिर कुट्टू के आटे का इस्तेमाल कर सकते हैं। वैसे सिंघाड़े का आटा फटाफट और बिना किसी मशक्कत के बनकर तैयार हो जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दही से बनाएं लस्सी - फोटो : अमर उजाला
लस्सी
शिवलिंग पर दूध और दही चढ़ाने का विधान है। अगर आप भोले बाबा को दही का भोग लगाना चाहते हैं तो चीना और दही को साथ में मिलाकर लस्सी तैयार कर सकते हैं। ये भोग शिवशंभू को अर्पण करने के साथ स्वयं भी ग्रहम कर सकते हैं। लस्सी को फ्लेवर देने के लिए गुलाब का इस्तेमाल करें ये और भी ज्यादा स्वादिष्ट लगेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें