Maa Brahmacharini Favorite Bhog Recipe: नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की जाती है। ऐसे में उनके स्वरूप के हिसाब से उन्हें खास पकवान का भोग लगाएं।
विज्ञापन
1 of 5
मां ब्रह्मचारिणी को प्रिय है ये पकवान
- फोटो : अमर उजाला
Maa Brahmacharini Favorite Bhog Recipe: 22 सितंबर से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो गई है, जिसमें मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है। नवरात्रि का दूसरा दिन मां ब्रह्मचारिणी को समर्पित होता है, जो तपस्या, संयम और साधना की प्रतीक मानी जाती हैं।
देवी ब्रह्मचारिणी का स्वरूप बेहद शांत, सौम्य और तेजस्वी है। मान्यता है कि इनकी आराधना से साधक को मानसिक शांति, आत्मबल और तप में सफलता प्राप्त होती है। नवरात्रि के इस दिन मां को सफेद वस्त्र धारण कर पूजा जाता है और सफेद चीजों का भोग लगाना शुभ माना जाता है।
खासतौर पर चीनी या उससे बनी मिठाई, अथवा पंचामृत का भोग देवी को अर्पित करना बेहद फलदायी माना गया है। पंचामृत को बेहद सरलता से घर पर बनाया जा सकता है और पूजा के बाद प्रसाद के रूप में वितरित किया जाता है। इस लेख में हम बताएंगे कि मां ब्रह्मचारिणी को प्रसन्न करने के लिए पंचामृत कैसे तैयार करें और उसका धार्मिक महत्व क्या है।
विज्ञापन
2 of 5
पंचामृत बनाने का सामान
- फोटो : Adobe stock
पंचामृत बनाने का सामान
सात्विक तरीके से पंचामृत बनाने के लिए आपको सिर्फ पांच चीजें चाहिए होंगी। इन चीजों में एक कटोरी गाय का दूध, आधा कटोरी दही, शहद 1 टीस्पून, देसी घी 1 टीस्पून, अंत में एक टीस्पून चीनी शामिल है।
विज्ञापन
3 of 5
पंचामृत बनाने की विधि
- फोटो : instagram
पंचामृत बनाने की विधि
पंचामृत बनाना काफी आसान है। इसे बनाने के लिए बस ध्यान रखें कि आपके हाथ अच्छी तरह से साफ हों। इसके बाद एक बड़े कटोरे में सबसे पहले गाय का दूध ले लें अब इसमें देसी घी, शहद, दही को अच्छी तरह से मिक्स करें। जब सभी चीजें मिक्स हो जाएं तो आखिर में इसमें चीनी घोलें। सभी चीजों को मिक्स करने के बाद पंचामृत तैयार है।
4 of 5
पंचामृत बनाने की विधि
- फोटो : instagram
बरतें ये सावधानी
पंचामृत बनाते समय ध्यान रखें कि इसे ज्यादा देर के लिए बाहर न रखें। बाहर रखने की वजह से इसका स्वाद बिगड़ सकता है। इसलिए बनाने के तुरंत बाद भोग लगाकर प्रसाद बांट दें।
अगर पूजा-भोग में समय है तो इसे उठाकर फ्रिज में रख दें। पंचामृत में आप मखाने, चिरौंजी और किशमिश डाल सकते हैं। इसके अलावा इसमें कुछ नहीं डालें। बस तुलसी के साथ भोग अर्पित करें।