फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Navratri Vrat Recipes: कुट्टू से बनने वाले स्वादिष्ट फलाहारी पकवान, जिन्हें आसानी से किया जा सकता है तैयार

Mon, 22 Sep 2025 10:39 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Best Navratri Vrat Recipes: अगर आप भी नवरात्रि में व्रत रख रहे हैं तो खाने के लिए कुट्टू के आटे से फलाहारी पकवान तैयार करें। यहां हम कुछ आसान पकवानों की रेसिपी देने जा रहे हैं। 
विज्ञापन
1 of 7
कुट्टू से बनने वाले फलाहारी पकवान - फोटो : AdobeStock
Best Navratri Vrat Recipes: अगर आप भी नवरात्रि में व्रत रख रहे हैं तो खाने के लिए कुट्टू के आटे से फलाहारी पकवान तैयार करें। कुट्टू का आटा व्रत में खाया जाने वाला एक प्रमुख और पौष्टिक विकल्प है, जो प्रोटीन, फाइबर और आयरन से भरपूर होता है। इससे तैयार व्यंजन न केवल स्वादिष्ट होते हैं, बल्कि पेट को लंबे समय तक भरा भी रखते हैं।

नवरात्रि जैसे पावन अवसर पर जब तली-भुनी या बाहर की चीजें नहीं खानी होतीं, तब घर पर बने फलाहारी पकवान सेहत और स्वाद दोनों का ख्याल रखते हैं। इस लेख में हम आपके लिए कुट्टू के आटे से बनने वाले कुछ आसान, झटपट और स्वादिष्ट फलाहारी व्यंजनों की रेसिपी लेकर आए हैं, जिन्हें आप व्रत में जरूर ट्राई करें।
विज्ञापन

2 of 7
कुट्टू के आटे का चीला बनाने का सामान - फोटो : instagram
 कुट्टू के आटे का चीला बनाने का सामान
  •  कुट्टू का आटा – 1 कप
  •  सेंधा नमक – स्वादानुसार
  • हरी मिर्च – 1 बारीक कटी
  •  कद्दूकस किया हुआ आलू – 1
  • हरा धनिया
  •  पानी

 
विज्ञापन

3 of 7
कुट्टू के आटे का चीला - फोटो : freepik.com
विधि

कुट्टू के आटे से चीला बनाने के लिए सबसे पहले तो सभी सामग्री मिलाकर घोल बना लें। अब तवा गरम करें, थोड़ा घोल फैलाएं। अब इसे कम आंच पर सिकने दें। जब ये दोनों साइड से सिक जाए तो इसे दही या हरी चटनी के साथ परोसें। आप आलू की सब्जी के साथ भी इसे परोस सकते हैं। 

 

4 of 7
कुट्टू के आटे की पूड़ी बनाने का सामान - फोटो : iStock
कुट्टू के आटे की पूड़ी बनाने का सामान
  •  कुट्टू का आटा – 1 कप
  •  उबला आलू – 1
  •  सेंधा नमक

 
विज्ञापन

5 of 7
कुट्टू के आटे की पूड़ी - फोटो : instagram
विधि

कुट्टू के आटे की पूड़ी बनाने के लिए सबसे पहले आटे में उबला आलू और सेंधा नमक मिक्स करके आटे को गूंथ लें। अब आटे से छोटी-छोटी लोई बनाकर पूरी बेलें और गरम तेल में तलें। इसे आप फलाहारी आलू की सब्जी के साथ खा सकते हैं। 

 
विज्ञापन

6 of 7
कुट्टू की पकौड़ी बनाने का सामान - फोटो : instagram
कुट्टू की पकौड़ी बनाने का सामान
  • कुट्टू का आटा – 1 कप
  • उबले हुए आलू – 2 
  • हरी मिर्च – 1
  • हरा धनिया – 2 टेबलस्पून 
  • सेंधा नमक – स्वादानुसार
  • काली मिर्च – 1/4 टीस्पून 
  • घी – तलने के लिए

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
कुट्टू की पकौड़ी - फोटो : Adobe stock
विधि

कुट्टू की पकौड़ी बनाने के लिए सबसे पहले आटे में सभी सामान मिलाकर उसका घोल तैयार करें। इसके बाद इसमें उबले आलू डाल लें। अब पैन में घी को गर्म करके उसमें उबले आलू और कुट्टू का मिश्रण डालें। अब इसे सुनहरा होने तक तलें। इसे दही या फलाहारी चटनी के साथ खाया जा सकता है।।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें