फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Low Calorie Snacks: वजन घटाने वालों के लिए लो-कैलोरी हैं ये स्नैक्स, आसानी से बना सकते हैं बैचलर्स भी

Sun, 07 Sep 2025 10:26 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Low Calorie Snacks for Weight Loss: आज-कल के युवा अपनी हेल्थ का खास ध्यान रखते है। इसके लिए वो ऐसी चीज खाना पसंद करते हैं, जिसके सेवन से उनका वजन भी घटे। ऐसे में हम आपको कुछ स्नैक्स के बारे में बताएंगे, जिसे बैचलर्स भी तैयार कर सकते हैं। 
विज्ञापन
1 of 6
वजन घटाने वालों के लिए लो-कैलोरी हैं ये स्नैक्स - फोटो : Adobe stock
Low Calorie Snacks for Weight Loss: आज-कल के युवा अपनी सेहत को लेकर काफी सजग हो गए हैं। फिट और एक्टिव रहने के लिए वे ऐसे आहार का चयन करते हैं, जो न सिर्फ स्वादिष्ट हो बल्कि वजन घटाने में भी मददगार साबित हो। खासकर व्यस्त जीवनशैली में, जब समय कम होता है, तब हेल्दी और जल्दी बनने वाले स्नैक्स की मांग बढ़ जाती है। ऐसे स्नैक्स जो लो-कैलोरी हों और शरीर को जरूरी पोषक तत्व भी दें, वे वजन कंट्रोल करने वालों के लिए वरदान साबित होते हैं।

इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे आसान और पौष्टिक स्नैक्स के बारे में बताएंगे, जिन्हें घर बैठे कोई भी तैयार कर सकता है। ये खासतौर पर उन बैचलर्स के लिए भी बेहतरीन हैं जो बिना ज्यादा झंझट के हेल्थी खाना खाना चाहते हैं। तो आइए जानते हैं ये स्वादिष्ट और सेहतमंद स्नैक्स, जो आपकी डाइट को बनाएं आसान और मजेदार।

विज्ञापन

2 of 6
स्प्राउट्स  - फोटो : Instagram
स्प्राउट्स 

ये एक ऐसा स्नैक्स है, जिसे हर कोई बेहद आसानी से बना सकता है। इसके लिए उबले हुए मूंग स्प्राउट्स में टमाटर, खीरा, नींबू और थोड़ी नमक-मिर्च डालकर सलाद बना लें। ये फाइबर और प्रोटीन से भरपूर होता है, जो वजन घटाने में मदद करता है। ये खाने में भी काफी स्वादिष्ट लगती है।

 
विज्ञापन

3 of 6
मूंग दाल चीला - फोटो : इंस्टाग्राम
मूंग दाल चीला

ये खाने में काफी अच्छा लगता है। इसके लिए सबसे पहले मूंग दाल का पेस्ट बना लें। अबप उसमें मसाले डालकर पैन में बिना तेल के पकाएं। इसे आप हरी चटनी के साथ परोस सकती हैं। ये प्रोटीन से भरपूर होता है और वजन घटाने के लिए उपयुक्त है।

 

4 of 6
फ्रूट चाट - फोटो : Adobe
फ्रूट चाट

सभी मौसमी फलों को काटकर नींबू और चाट मसाला डालकर खाएं। ये हेल्दी और मीठा स्नैक है जो वजन घटाने में मदद करता है। इस चाट को बनाने के लिए आप अपने पसंदीदा फलों का इस्तेमाल कर सकती हैं। 

 
विज्ञापन

5 of 6
ओट्स और दही का मिक्स - फोटो : Adobe stock
ओट्स और दही का मिक्स

आज के समय में ओट्स हम सभी के नाश्ते का अहम हिस्सा बन चुका है। ऐसे में इसे थोड़े ओट्स को दही के साथ मिलाकर खाएं। इसे साथ आप इसमें अपने पसंदीदा फल भी डाल सकते हैं। इस नाश्ते में इसमें फाइबर होता है जो लंबे समय तक पेट भरा रखता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
भुना हुआ चना - फोटो : Adobe Stock
भुना हुआ चना

कुछ एकदम से हल्का बनाने का सोच रहे हैं तो भुने हुए चने से बेहतर कुछ नाश्ता आपके लिए हो नहीं सकता। इसे तैयार करने के लिए चने को तेल के बिना भून लें, थोड़ा नमक और लाल मिर्च डालकर खाएं। ये स्नैक प्रोटीन से भरपूर है और भूख को कंट्रोल करता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें