Navratri Mawa Laddu Recipe: शारदीय नवरात्रि 2025 का आरंभ होने वाला है। इस वर्ष नवरात्रि 22 सितंबर 2025 से शुरू हो रही है, जिसका समापन 1 अक्तूबर 2025 को महानवमी तिथि पर होगा। नवरात्रि के नौ दिन देवी के उपासना होती है और भक्त उपवास करते हैं। नवरात्रि उपवास में फलाहार किया जाता है। नौ दिन व्रत करने वालों के लिए ऊर्जावान बने रहना भी जरूरी होता है।
शारदीय नवरात्रि का पावन समय न केवल उपवास और भक्ति का होता है, बल्कि यह स्वादिष्ट और सेहतमंद व्यंजनों का भी अवसर होता है। उपवास में अक्सर हल्का और पौष्टिक भोजन करने की सलाह दी जाती है। ऐसे में मावा के लड्डू सबसे बेहतरीन विकल्प माने जाते हैं। यह न सिर्फ स्वादिष्ट होते हैं बल्कि लंबे समय तक स्टोर किए जा सकते हैं। खास बात यह है कि ये लड्डू पेट को भरा रखते हैं और शरीर को आवश्यक पोषण भी प्रदान करते हैं।