Happy Lohri 2025 Special Dishes: लोहड़ी साल का सबसे पहला त्योहार और बड़ा त्योहार होता है। ऐसे में इसकी धूम काफी दिन पहले से ही बाजारों और घरों में दिखाई देने लगती है। इस त्योहार के लिए लोग कई-कई दिन पहले से तैयारी शुरू कर देते हैं। वैसे तो ये पूरे देश में मनाया जाता है, लेकिन इसकी सबसे ज्यादा धूम पंजाब और हरियाणा में देखने को मिलती है।
जैसे कि हर भारतीय त्योहार अच्छे खाने के बिना अधूरा होता है, ठीक उसी तरह से लोहड़ी भी बिना अच्छे खाने के अधूरी है। लोहड़ी का त्योहार सर्दी के मौसम में आता है, इसलिए इसमें गुड़ और तिल के पकवान खाने की परंपरा है। इसी को देखते हुए आज हम आपको घर पर ही तिल-गुड़ से बनने वाले पांच स्वादिष्ट व्यंजनों के बारे में बताने जा रहे हैं। इन पकवानों के सेवन से त्योहार का मजा दोगुना हो जाएगा।