फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lohri 2025: लोहड़ी के त्योहार पर है रेवड़ी का खास महत्व, इन चार चीजों की मदद से घर पर ही करें तैयार

Mon, 13 Jan 2025 07:42 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

तिल और गुड़ से बनी यह मिठाई शरीर को गर्म रखती है और ऊर्जा प्रदान करती है। ऐसे में लोहड़ी के त्योहार के लिए इसे आसान विधि से घर पर तैयार करें। 
 
विज्ञापन
1 of 6
लोहड़ी के त्योहार पर है रेवड़ी का खास महत्व - फोटो : instagram

Lohri 2025: लोहड़ी पंजाब और हरियाणा का प्रमुख त्योहार है, जिसे हर साल 13 जनवरी को मनाया जाता है। यह त्योहार मकर संक्रांति से एक दिन पहले आता है। लोहड़ी मुख्य रूप से आग जलाकर और नाच-गाकर मनाई जाती है। इस दिन शाम के वक्त लोग लकड़ी में आग जलाते हैं और फिर फिर उसके चारों तरफ गाते-नाचते हैं।

इस दिन तिल-गुड़ से बनी चीजों का काफी महत्व होता है। ऐसे में आप यदि कुछ घर पर बनाना चाहते हैं तो घर पर तिल-गुड़ से रेवड़ी तैयार करें। वैसे तो बाजार में आसानी से आजकल आपको रेवड़ी मिल जाएगी, लेकिन आप चाहें तो इसे आसान विधि से घर पर ही तैयार करें। यहां हम आपको सिर्फ चार चीजों के इस्तेमाल से गुड़ की रेवड़ी बनाना बताने जा रहे हैं। 

विज्ञापन

2 of 6
रेवड़ी बनाने का सामान - फोटो : instagram
रेवड़ी बनाने का सामान
  • सफेद तिल – 1 कप  
  • गुड़ (कद्दूकस किया हुआ) – 3/4 कप  
  • घी – 1 चम्मच  
  • इलायची पाउडर – 1/4 चम्मच
 
विज्ञापन

3 of 6
रेवड़ी बनाने की विधि - फोटो : instagram
विधि

रेवड़ी बनाने की विधि काफी आसान है। इसके लिए सबसे पहले एक कड़ाही में तिल को मध्यम आंच पर हल्का सुनहरा और खुशबूदार होने तक भूनें। ध्यान रखें कि तिल ज्यादा न जलें। सही तरह से भुनने के बाद तिल को अलग प्लेट में निकाल लें।

4 of 6
रेवड़ी बनाने की विधि - फोटो : instagram
अब कड़ाही में 1 चम्मच घी डालें। इसके बाद उसमें गुड़ और 2-3 चम्मच पानी डालकर धीमी आंच पर पिघलाएं। गुड़ को लगातार चलाते रहें, जब तक वह गाढ़ा हो जाए। इसे चेक करने के लिए एक कटोरी में ठंडा पानी लें और उसमें गुड़ की एक बूंद डालें। यदि यह सख्त होकर टूटने लगे, तो गुड़ तैयार है।
विज्ञापन

5 of 6
रेवड़ी बनाने की विधि - फोटो : instagram
अब पिघले हुए गुड़ में भुने हुए तिल और इलायची पाउडर डालें। इसे जल्दी से मिक्स करें ताकि तिल और गुड़ अच्छे से मिल जाएं। इस मिश्रण को हल्का ठंडा होने दें, लेकिन पूरी तरह से ठंडा न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
रेवड़ी बनाने की विधि - फोटो : instagram
हल्का गुनगुना होने पर हाथों में थोड़ा सा घी लगाएं और मिश्रण से छोटी-छोटी गोल रेवड़ियां बनाएं। आखिर में इन्हें एक प्लेट पर रखें और ठंडा होने दें। तिल-गुड़ की रेवड़ी तैयार है। इसे एयरटाइट कंटेनर में स्टोर करें। यह 2-3 हफ्तों तक ताजी बनी रहती है।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें