फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन रेसिपी: रेस्टोरेंट में बहुत खाया अब घर पर बनाएं टेस्टी 'नवरत्न कोरमा', यहां जानें रेसिपी

Fri, 29 May 2020 12:44 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : social media
नवरत्न कोरमा का स्वाद थोड़ा मीठा होता है इसलिए इस सब्जी को ज्यादातर मीठा पसंद करने वाले खाते हैं। रेस्टोरेंट में तो आपने कई बार इसे खाया होगा लेकिन जब से लॉकडाउन लगा है और रेस्टोरेंट में जाना बंद हुआ है तब से आप नवरत्न कोरमा को मिस कर रहें होंगे। ऐसे में आज हम लेकर आए हैं इस खास रेसिपी को। जिससे कि आप इसे घर पर आसानी से बना लें और टेस्टी नवरत्न कोरमा का स्वाद लें।


 
विज्ञापन

2 of 5
नवरत्न कोरमा बनाने के लिए सामग्री
एक छोटी सी लौकी, दो गाजर, एक शिमला मिर्च, चार से पांच बींस, आधी कटोरी हरी मटर, आधी कटोरी कटी हुई फूलगोभी, चार बादाम, थोड़े से काजू, दस से बारह किशमिश, आधी कटोरी मखाने और पानी जरूरत के अनुसार


 
विज्ञापन

3 of 5
ग्रेवी के लिए सामग्री
100 ग्राम तले हुए प्याज, 200 ग्राम तले हुए काजू, 50 ग्राम भुना हुआ खोवा, 50 ग्राम देसी घी, 4 लौंग, 2 छोटी इलायची, 1 तेज पत्ता, 3-4 टमाटर, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, इलायची और जावित्री पाउडर, गरम मसाला, क्रीम, पानी जरूरत के अनुसार, नमक स्वादानुसार।

 

4 of 5
नवरत्न कोरमा बनाने की विधि
सबसे पहले सारी सब्जियों को काट लें। मीडियम आच पर एक पैन में पानी डालकर फूलगोभी को उबाल कर अलग रख लें। टमाटर को काट लें। अब फ्राइड प्याज और काजू को खोवा में मिलाकर बारीक पेस्ट बना लें। अब एक कड़ाही में देसी घी डालकर काजू, बादाम और मखाने को तल लें। अब इसी कड़ाही में और घी डालकर उसमें इलायची, लौंग, तेजपत्ता डालें। जब ये चटकने लगे तो अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर थोड़ी देर चलाते हुए पकाएं। अब इसमें प्याज का पेस्ट और पानी डालकर दो से तीन मिनट तक पकाएं। फिर टमाटर का पेस्ट डालकर उसे भी पका लें। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : social media
अब इस भुने हुए पेस्ट में धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर डालकर मिलाएं। गैस बंद कर इसे आंच से उतार लें। अब इस ग्रेवी को छान लें और इसमें नमक, गरम मसाला, इलायची पाउडर, जावित्री पाउडर, उबली हुई सब्जियां और भुने मेवे मिलाएं। ऊपर से क्रीम डालकर लाल चेरी से सजाएं। तैयार है आपका नवरत्न कोरमा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें