मीठा खाने का शौक तो बहुत सारे लोगों को होता है। खासतौर पर बच्चे, उन्हें हमेशा कुछ न कुछ मीठा चाहिए होता है। वहीं बड़े-बूढ़े भी चाहते हैं कि कुछ मीठा खाने को मिल जाए। अगर आप चाहती हैं परिवार में सबके मीठे की क्रेविंग को दूर करे तो बनाइए लौकी की बर्फी। टेस्टी होने के साथ ही ये सेहतमंद भी होती है। तो चलिए आगे की स्लाइड में जानिए इसे बनाने की रेसिपी।
विज्ञापन
2 of 5
- फोटो : instagram
लौकी को वैसे तो दिल के मरीजों से लेकर डायबिटीज के रोगियों के लिए फायदमेंद माना जाता है। वहीं लौकी का रस शुगर के मरीजों के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद होता है। रोजाना इसका सेवन कई सारी बीमारियों को दूर भगाता है। लेकिन लौकी का इस्तेमाल केवल सब्जी और रस के लिए ही नहीं किया जाता। आप चाहें तो इसकी मिठाई और हलवा भी बना सकती हैं।
विज्ञापन
3 of 5
लौकी की बर्फी बनाने की सामग्री
लौकी की बर्फी बनाने के लिए चाहिए एक लौकी, आधा कप घी, 250 ग्राम चीनी, 250 ग्राम खोवा या मावा, कुछ काजू (सजाने के लिए), इलायची पाउडर, थोड़े सा पिस्ता।
4 of 5
लौकी की बर्फी बनाने की विधि
लौकी की बर्फी बनाने के लिए पहले लौकी को अच्छे से छील लें। इसके बाद इसके गूदे से बीज निकाल कर अलग कर दें। इसके बाद इसे कद्दूकस कर लें और लच्छेदार बना लें। मध्यम आंच पर कड़ाही रख उसमें कद्दूकस की हुई लौकी डालें।
साथ में थोड़ा सा घी डालकर उसे धीमी आंच पर पकने के लिए रख दें। कुछ देर बाद इसे चलाकर फिर से इसे ढक दें। जब लौकी पक जाए तो इसमें चीनी डालकर पकाइए और थोड़ी-थोड़ी देर में चलाते रहें जिससे कि लौकी तली न में लगने पाएं। जब लौकी अच्छे से पक जाए तो बचा हुआ घी डालकर लौकी को अच्छे से भून कर उसमें खोवा या मावा और पिस्ता और काजू डाल दें। जब मिश्रण सूख जाए तो गैस बंद कर कड़ाही को उतार लें। अब एक थाली में देसी घी लगाकर उसमें लौकी के तैयार मिश्रण को एक सार कर फैला दें। साथ ही इसके ऊपर बारीक कटा काजू और पिस्ता भी फैला दें। जब ये अच्छे से ठंडा हो जाए तो इसे अपनी पसंद के आकार में काट लें।