फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cake Design For New Year: नए साल की पार्टी के लेटेस्ट केक डिजाइन, चाहे घर पर बनाएं या बाजार में बेक कराएं

Thu, 01 Jan 2026 12:08 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

New Year Cake Design 2026: अगर आप नए साल की पार्टी के लिए केक की तलाश कर रही हैं तो यहां हम आपको उसके कुछ विकल्प देने जा रहे हैं। इस तरह के केक आप आसानी से घर पर बना सकती हैं। चाहें तो बाजार से भी आप इसे बेक करा सकती हैं। 
विज्ञापन
1 of 6
नए साल की पार्टी के लेटेस्ट केक डिजाइन - फोटो : Adobe stock
Latest Cake Design For New Year 2026: नया साल आ गया है। ऐसे में हर कोई इस दिन को खास बनाने के लिए पार्टी की तैयारी में जुटा है। अगर आप इस बार अपनी पार्टी के लिए एक खास और स्वादिष्ट केक की तलाश में हैं, तो हम आपके लिए कुछ बेहतरीन विकल्प लेकर आए हैं। चाहें तो इन्हें घर पर ही बना सकती हैं, या फिर इन्हें बाजार से बेक करा सकती हैं।

घर पर बनाना आसान और मजेदार हो सकता है, क्योंकि आप अपनी पसंद के अनुसार फ्लेवर और डिजाइन चुन सकती हैं। इस नए साल को और भी खास बनाने के लिए आप अपने केक को अलग-अलग चीजों से सजा सकती हैं, जिनके बारे में हम जानकारी देंगे। ये केक न सिर्फ खाने में लाजवाब होंगे, बल्कि आपकी पार्टी की शोभा भी बढ़ाएंगे। तो आइए, जानते हैं कुछ बेहतरीन और ट्रेंडिंग केक ऑप्शन्स, जिन्हें आप अपनी न्यू ईयर पार्टी में शामिल कर सकती हैं।
विज्ञापन

2 of 6
पहली डिजाइन - फोटो : instagram
पहली डिजाइन

इस तरह की सिंपल सी डिजाइन आपके केक को न सिर्फ देखने में प्यारा बनाएगी, बल्कि आप इसका स्वाद अपने फ्लेवर के हिसाब से कर सकते हैं। इस केक का फ्लेवर अगर स्ट्रॉबैरी रहेगा तो ये ज्यादा बेहतर लगेगा। इसमें आपको एक घड़ी बनानी है। घड़ी की सुईयां 12 बजे पर रखकर नीचे की तरफ लिखना है हैप्पी न्यू ईयर.....
विज्ञापन

3 of 6
दूसरी डिजाइन - फोटो : instagram
दूसरी डिजाइन

कुछ चॉकलेट के साथ बनाना है तो इस डिजाइन का चयन करें। अलग केक के लिए आप व्हाइट चॉकलेट का इस्तेमाल कर सकती हैं। व्हाइट चॉकलेट के साथ केक बनाकर इस तरह की तितली लगवाएं। इसपर भी हैप्पी न्यू ईयर अवश्य लिखवाएं। ये लिखवाने से केक का डिजाइन पूरी तरह बदल जाएगा। 

4 of 6
तीसरी डिजाइन - फोटो : instagram
तीसरी डिजाइन

अपने केक पर ऐसी थ्री-डी स्टाइल की घड़ी बनाकर केक को खास बनाएं। इसमें पहले से ही खूबसूरत डिजाइन बनी है इसलिए आप इसमें कुछ लिखें नहीं। इसकी जगह आप हैप्पी न्यू ईयर लिखे एक प्रॉप को अटैच कर सकते हैं। इसका फ्लेवर चॉकलेट या कॉफी हो तो ज्यादा बेहतर है। 
 
विज्ञापन

5 of 6
चौथी डिजाइन - फोटो : instagram
चौथी डिजाइन

आजकल लड़कियों को ऐसे क्यूट-क्यूट केक काफी पसंद आते हैं। ऐसे में आप ऐसा वनीला केक तैयार कर सकते हैं। इस तरह के केक में आप रिबन की मदद से ऐसी नॉट अगर बनाएंगे तो ये ज्यादा प्यारा दिखेगा। ध्यान रखें कि ये रिबन प्यारे से रंग का होना चाहिए, तभी केक अच्छा दिखेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पांचवी डिजाइन - फोटो : instagram
पांचवी डिजाइन

अगर आपके यहां पार्टी है तो ऐसा केक एक बेहतर विकल्प है। इसके लिए सिंपल वनीला केक बनाकर उसमें प्लास्टिक के ऐसे गुब्बारे लगाएं। इसके साथ बोतल का ऐसा स्टिकर भी आप केक पर अटैच कर सकते हैं। इससे केक का लुक पूरी तरह से बदल जाएगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें