How to Make Gajar Halwa At Home: नए साल की शुरुआत में हर किसी को कुछ खास और स्वादिष्ट परोसने का मन करता है। इस मौके पर गाजर का हलवा एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। गाजर का हलवा न सिर्फ स्वाद में लाजवाब होता है, बल्कि ये सेहत के लिए भी फायदेमंद है, क्योंकि गाजर में विटामिन A, C, और एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं, जो शरीर के लिए बहुत लाभकारी हैं। इसे खास तौर पर सर्दी के मौसम में बनाया जाता है, और ये भारतीय मिठाई के सबसे पसंदीदा और पारंपरिक व्यंजनों में से एक है।
अगर आप नए साल के मौके पर अपने मेहमानों को कुछ स्वादिष्ट खिलाना चाहते हैं, तो गाजर का हलवा एक शानदार विकल्प हो सकता है। इस हलवे का मीठा और नरम स्वाद सभी को पसंद आएगा। इस हलवे को बनाना बेहद आसान है और ये बहुत कम समय में तैयार हो जाता है है। तो आइए जानते हैं गाजर का हलवा बनाने की आसान रेसिपी......
विज्ञापन
2 of 5
गाजर का हलवा
- फोटो : instagram
गाजर का हलवा बनाने का सामान
गाजर (कद्दूकस की हुई) - 4 कप
दूध - 2 कप
घी - 2 टेबलस्पून
खोया
चीनी - 1 कप
इलायची पाउडर - 1/2 टीस्पून
काजू और बादाम - थोड़े से कटे हुए
किशमिश - 1 टेबलस्पून (वैकल्पिक)
विज्ञापन
3 of 5
गाजर का हलवा
- फोटो : instagram
विधि
गाजर का हलवा बनाने के लिए सबसे पहले तो गाजर को अच्छे से धोकर कद्दूकस कर लें। इसके बाद अब एक कढ़ाई में घी गर्म करें और उसमें कद्दूकस की हुई गाजर डालकर हल्का सा भूनें। जब ये भुन जाए तो अब इसमें दूध डालें और धीमी आंच पर पकने दें। इसे तब तक पकाएं, जब तक दूध पूरी तरह से सूख न जाए। दूध के सूखने के बाद उसमें चीनी डालें और अच्छे से मिला लें।
4 of 5
गाजर का हलवा
- फोटो : instagram
जब तक हलवा घी छोड़ने लगे, तब तक पकने दें। चाहें तो इसी दौरान इसमें खोया डालकर पांच मिनट और पकाएं। आखिर में इलायची पाउडर और कटे हुए काजू-बादाम डालें और 2-3 मिनट तक और पकाएं। अब हलवा तैयार है। इसे गर्मागर्म सर्व करें और अपने मेहमानों को परोसें।