भिंडी की सब्जी ज्यादातर घरों में बनती है और सभी इसे खाना पसंद भी करते हैं। कोई कुरकुरी भिंडी बनाता है तो कोई भरवा भिंडी चाव के साथ खाता है। भिंडी खाने से होने वाले फायदों से आप सभी अच्छे से वाकिफ होंगे, लेकिन क्या आप जानते हैं कि भिंडी का पानी आपकी सेहत के लिए कमाल कर सकता है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
lady finger
विटामिन सी और मैग्नीशियम से भरपूर भिंडी में सिर्फ 30% कैलोरी मिलती है। भिंडी के इन तत्वों को पाने के लिए इसके रस का सेवन करना चाहिए। आगे की स्लाइड में जाने भिंडी के पानी को तैयार करने का आसान तरीका...
विज्ञापन
3 of 6
lady finger
भिंडी का पानी बनाने के लिए 5-6 मीडियम भिंडी के किनारे काट लें। अब इन्हें बीच से काटें। इसके बाद इन्हें दो कटोरी पानी में भिगो दें। इसे रात भर ऐसे ही रहने दें। सुबह उठकर भिंडी केे टुकड़ों को निचोड़ कर निकाल लें। अब आप इस पानी में थोड़ा सादा पानी मिलाए जिससे कि यह करीब एक गिलास हो जाए। ध्यान रखें सुबह खाली पेट इसका सेवन करें। आइए जानते हैं इससे होने वाले फायदे...
4 of 6
asthma
एक गिलास भिंडी के रस में 6 ग्राम कार्बोहाइड्रेट, 80 माइक्रोग्राम फोलेट, 3 ग्राम फाइबर और 2 ग्राम प्रोटीन मिलता है। यह हमारी इम्यूनिटी पावर को बढ़ाने में भी मदद करता है। इसके अलावा यह अस्थमा के मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद है।
विज्ञापन
5 of 6
डायबिटीज
शुगर के मरीजों के लिए यह पानी किसी वरदान से कम नहीं है। अगर आप शुगर को कंट्रोल में रखनेके लिए महंगी दवाईयों का सहारा लेते रहे हैं तो अब आप घर बैठे ही भिंडी के इस नुस्खे सेको कर इससे निजात पा सकते हैं। वो भी बिना किसी साइड इफेक्ट के।
भिंडी का पानी कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में भी मदद करता है। तो अगर आप वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं तो इसका सेवन कर सकते हैं। इसके साथ ही यह गुर्दे की बीमारी में भी फायदेमंद बताया जाता है। अंत में हम यह जरूर कहना चाहेंगे कि अगर आप इस नुस्खे को आजमाने का सोच रहे हैं तो एक बार डॉक्टर की सलाह जरूर लें।