फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Janmashtami 2025 Bhog Recipes: श्री कृष्ण के प्रिय पांच भोग, इस जन्माष्टमी इन्हें घर पर करें तैयार

Sat, 16 Aug 2025 08:04 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Janmashtami 2025 Bhog Recipes: यदि आप इस जन्माष्टमी कान्हा को प्रसन्न करना चाहते हैं तो उन्हें पांच तरह के पकवानों का खास भोग अर्पित करें। 
विज्ञापन
1 of 6
श्री कृष्ण को पसंद है ये पांच प्रसाद - फोटो : instagram
Janmashtami 2025 Bhog Recipes: भगवान श्री कृष्ण की पूजा और भक्ति में प्रसाद का विशेष महत्व होता है। भक्तजन भगवान को खुश करने और आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए उनके प्रिय प्रसादों का भोग लगाते हैं। खासतौर पर जन्माष्टमी जैसे खास पर्व पर भक्त विशेष रूप से प्रसादों को बनाकर भगवान को अर्पित करते हैं।

इसी के चलते इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि श्री कृष्ण को कौन-कौन से पांच प्रसाद सबसे अधिक प्रिय हैं और इन्हें कैसे तैयार किया जाता है। इन सरल और स्वादिष्ट प्रसादों को घर पर बनाकर आप भी भगवान को खुश कर सकते हैं और उनके आशीर्वाद से अपने जीवन को धन्य बना सकते हैं। तो चलिए जानते हैं श्री कृष्ण के पांच पसंदीदा प्रसादों के बारे में।
विज्ञापन

2 of 6
पंचामृत - फोटो : इंस्टाग्राम
1. पंचामृत 
  •  दूध – 2 चम्मच 
  •  दही – 2 चम्मच 
  •  शहद – 1 चम्मच
  •  शुद्ध घी – 1 चम्मच
  •  चीनी – स्वाद अनुसार
विधि

पंचामृत बनाने की रेसिपी काफी आसान है। इसे तैयार करने के लिए सभी सामग्री को एक साफ कटोरी में डालकर अच्छी तरह मिलाएं। आखिर में इसमें तुलसी के पत्ते डालें, बस ये भोग के लिए तैयार है।

 
विज्ञापन

3 of 6
माखन-मिश्री - फोटो : Adobe stock
2. माखन-मिश्री
  • ताजा सफेद मक्खन – 1 कटोरी
  • मिश्री – 2 चम्मच

विधि

वैसे तो बाजार में आपको सफेद मक्खन आसानी से मिल जाएगा। चाहें तो मलाई से भी आप माखन तैयार कर सकती हैं। माखन तैयार होने के बाद चम्मच से नरम करें, फिर मिश्री मिलाएं। इसे तुलसी के पत्ते के साथ भगवान को भोग में चढ़ाएं। 

 

4 of 6
नारियल लड्डू - फोटो : instagram
3. नारियल लड्डू
  • सूखा नारियल – 2 कप
  •  कंडेंस्ड मिल्क – 1 कप
  • इलायची पाउडर – 1/2 चम्मच

विधि

इन लड्डूओं को बनाना काफी आसान है। इसे बनाने के लिए एक पैन में नारियल और कंडेंस्ड मिल्क डालकर धीमी आंच पर पकाएं। मिश्रण गाढ़ा होने लगे तो इलायची डालें। ठंडा करके छोटे-छोटे लड्डू बनाएं।

 
विज्ञापन

5 of 6
गोंद के लड्डू - फोटो : instagram
4. गोंद के लड्डू

गोंद – 1/2 कप
गेहूं का आटा – 1 कप
 घी – 1/2 कप
 पिसी चीनी – 3/4 कप
 कटे हुए मेवे

विधि

गोंद को कड़ाही में घी डालकर सुनहरा भून लें। दूसरी तरफ आटा भी घी में सुनहरा भूनें। फिर दोनों को मिलाएं, बूरा और मेवे डालकर अच्छी तरह मिलाएं। ठंडा होने पर लड्डू बनाएं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मेवा वाला दूध - फोटो : instagram
5. मेवा वाला दूध
  • ठंडा दूध – 1 कप
  • चीनी
  • बादाम – 5-6 (कटा हुआ)
  •  किशमिश – 1 चम्मच
  •  इलायची पाउडर – 1/4 चम्मच

विधि

इसे बनाना भी काफी आसान है। दूध में चीनी मिलाने के बाद बादाम, किशमिश और इलायची डालकर अच्छी तरह मिलाएं। जब ये ठंडा हो जाए, तो भगवान जी को इसका भोग लगाएं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें