फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Janmashtami 2025 Bhog: जन्माष्टमी पर बस ये दो भोग लगाएं, कान्हा हो जाएंगे खुश

Sat, 16 Aug 2025 08:02 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

Bal Gopal Bhog Recipe: जन्माष्टमी पर घर पर मालपुए और माखन खुद से तैयार करके भोग लगा सकते हैं। आइए जानते हैं घर पर सफेद माखन और मालपुआ बनाने की सरल विधि।
विज्ञापन
1 of 3
जन्माष्टमी 2025 भोग - फोटो : adobe stock
Janmashtami 2025 Bal Gopal Bhog Recipe: इस वर्ष जन्माष्टमी 16 अगस्त 2025 को मनाई जा रही है। जन्माष्टमी के मौके पर भगवान श्रीकृष्ण की पूजा होती है, जो कि भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को जन्मे थे। भगवान विष्णु के आठवें अवतार श्रीकृष्ण का बचपन गोकुल-वृंदावन में बीता। कान्हा जी की बाल लीलाओं में उनके माखन प्रेम का वर्णन मिलता है। कैसे नंदलाल गोकुल के घर-घर में चोरी से छुपकर माखन खाया करते थे। कैसे कन्हैया से माखन छुपाने के लिए महिलाएं माखन की मटकी को रस्सी में बांधकर टांग दिया करती थीं और वह अपने ग्वाल और सखा संग माखन को फिर भी चुरा लिया करते हैं।

प्रेमानंद जी महाराज ने भी लड्डू गोपाल के सबसे प्रिय दो भोग के बारे में बताया और जन्माष्टमी पर बाल गोपाल को प्रसन्न करने के लिए इन दो चीजों का भोग अर्पित करने की सलाह दी। इसमें से एक सफेद माखन है जो कन्हैया को अति प्रिय है। दूसरा चावल के आटे के मालपुआ हैं। श्रीकृष्ण को मालपुए भी बहुत पसंद है। ऐसे में जन्माष्टमी पर घर पर मालपुए और माखन खुद से तैयार करके भोग लगा सकते हैं। आइए जानते हैं घर पर सफेद माखन और मालपुआ बनाने की सरल विधि।
विज्ञापन

2 of 3
जन्माष्टमी 2025 भोग - फोटो : adobe stock
घर पर माखन कैसे बनाएं ?

गोकुल-वृंदावन जैसा ताजा सफेद माखन बनाना चाहते हैं तो सिर्फ कुछ साधारण सामग्री चाहिए होगी। इसे बनाने के लिए ताजा गाय का दूध, मलाई, ठंडा पानी और मथनी की जरूरत होती है। 

माखन बनाने के लिए सबसे पहले ताजा दूध उबालकर ठंडा कर लें। दूध ठंडा होने पर मलाई बनेगी, जिसे निकालकर इकट्टा कर लें। अब मलाई को एक बर्तन में डालकर मथनी से अच्छे से मथें। अगर मिक्सर का इस्तेमाल कर रहे हैं तो मलाई में थोड़ा ठंडा पानी डालकर दो से तीन मिनट चलाएं। धीरे-धीरे मक्खन और छाछ अलग हो जाएंगे। मक्खन को पानी में धो लें ताकि उसमें से दूध का अंश निकल जाए और माखन और भी मुलायम व ताजा बन जाए। जन्माष्टमी या किसी भी विशेष अवसर पर यह बाल गोपाल को भोग लगाने के लिए सबसे उत्तम प्रसाद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
मालपुआ बनाने की विधि - फोटो : Instagram
जन्माष्टमी पर लगाएं मालपुआ का भोग

चावल के आटे का मालपुआ बनाने के लिए एक कप चावल का आटा, एक कप गुनगुना दूध, आधा कप चीनी, आधा चम्मच इलायची पाउडर, आधा चम्मच सौंफ, तलने के लिए घी की जरूरत होगी। चाशनी बनाने के लिए एक कप चीनी और आधा कप पानी चाहिए। 

मालपुआ बनाने की विधि 

  • नंद गोपाल के लिए मालपुआ बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में चावल का आटा और दूध मिलाकर एक गाढ़ा गोल तैयार कर लें।
  • इसमें चीनी, इलायची पाउडर और सौंफ डालकर अच्छी तरह मिलाएं। 
  • एक कड़ाही में चीनी और पानी डालकर एक तार की चाशनी तैयार करें, चाहें तो इसमें केसर डालें।
  • दूसरी कड़ाही में घी गरम करें।
  • अब तैयार घोल से एक छोटी कटोरी भरकर गर्म घी में डालें और धीमी आंच पर दोनों तरफ से सुनहरा तलें। 
  • तले हुए मालपुए को तुरंत चाशनी में डालें और एक-दो मिनट के लिए भिगो दें।
  • चाशनी से निकालकर प्लेट में रखें और गरमा-गरम परोसें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें