फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Janmashtami 2024 Bhog Recipes: इस जन्माष्टमी बाल गोपाल को लगाएं पंचामृत का भोग, बनाने की सही विधि जरूर जानें

Mon, 26 Aug 2024 08:58 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इस कृष्ण जन्माष्टमी आप बाल गोपाल को भोग लगाना चाहते हैं तो पंचामृत सबसे बेस्ट विकल्प है। 
विज्ञापन
1 of 6
पंचामृत बनाने का तरीका - फोटो : Amar Ujala
Krishna Janmashtami 2024: हर साल भाद्रपद महीने के कृष्ण पक्ष में अष्टमी तिथि को जन्माष्टमी का त्यौहार मनाया जाता है। ये त्यौहार हिंदू धर्म के लोगों के लिए काफी खास होता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन ही भगवान श्री कृष्ण ने धरती पर अवतार लिया था। 
 
यही वजह है कि इस दिन कृष्ण जन्म की धूम हर जगह दिखाई देती है। मंदिरों से लेकर घरों तक में भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव मनाया जाता है। इस दौरान तरह-तरह की झांकियां सजाई जाती है और भगवान श्री कृष्ण को 56 प्रकार के पकवानों का भोग लगाया जाता है। 
 
अगर आप भी श्री कृष्ण को उनके प्रिय चीजों का भोग लगाना चाहते हैं तो पंचामृत सबसे अहम चीज है। बहुत सी जगह पर पंचामृत से ही बाल गोपाल को स्नान भी कराया जाता है तो चलिए आपको भी पंचामृत बनाने की सही विधि बताते हैं। ताकि आप लड्डू गोपाल को इसका भोग लगा सके।
विज्ञापन

2 of 6
पंचामृत बनाने का तरीका - फोटो : Istock
पंचामृत बनाने का सामान

दूध - 1 कप
दही - 2 बड़े चम्मच 
देसी घी - 1 बड़ा चम्मच
शहद - 1 बड़ा चम्मच 
चीनी - 1 बड़ा चम्मच 
विज्ञापन

3 of 6
पंचामृत बनाने का तरीका - फोटो : istock
वैकल्पिक सामग्री

तुलसी के पत्ते - 2-3 पत्ते 
केसर - 1-2 धागे
कटे हुए मेवे - काजू, बादाम, चिरौंजी

4 of 6
पंचामृत बनाने का तरीका - फोटो : instagram
बनाने की विधि

पंचामृत बनाने के लिए सबसे पहले एक साफ बर्तन में 1 कप दूध डालें। अब इसमें 2 बड़े चम्मच ताजा दही मिलाएं और अच्छी तरह से मिलाएं। इसके बाद इसमें 1 बड़ा चम्मच घी डालें।
विज्ञापन

5 of 6
पंचामृत बनाने का तरीका - फोटो : instagram
घी को दूध और दही के साथ अच्छे से मिक्स कर लें। इसे सही से चलाते हुए अब 1 बड़ा चम्मच शहद डालें और इसे भी अच्छी तरह मिलाएं। सबसे आखिर में बर्तन में 1 बड़ा चम्मच चीनी डालें और इसे घोल लें। वैसे तो पारंपरिक रूप से पंचामृत तैयार है। लेकिन अगर आप इसे सजाना चाहते हैं तो अब इसे सजाने की बारी आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पंचामृत बनाने का तरीका - फोटो : instagram
पंचामृत को सजाने के लिए अगर आप चाहें तो 2-3 तुलसी के पत्ते पंचामृत में डाल सकते हैं। यह पंचामृत को और अधिक पवित्र बनाता है। इसके साथ ही ऊपर से केसर के धागे या कटे हुए मेवे डाल सकते हैं। 


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें