फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रेड बच जाने के बाद फेंके नहीं, बनाएं ये चटखारेदार डिश, ये रही रेसिपी

Mon, 08 Jan 2018 10:08 AM IST
रूपायन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 3
अगर आप भी अक्सर ब्रेड बच जाने के बाद उसे फेंक देते हैं तो ये खबर सिर्फ आपके लिए है। यकीन मानिए इस खबर को पढ़ने के बाद आप बची हुई ब्रेड को फेंकने से पहले दस बार सोचेंगे। आइए जानते हैं क्या है दही, ब्रेड और आलू से बनी चटखारेदार डिश की रेसिपी के बारे में। 

पढ़ें- मूंगफली के ये फायदे जान लेंगे तो कभी नहीं कहेंगे इसे टाइम पास
विज्ञापन

2 of 3
सामग्री
8-10 ब्रेड स्लाइस, 250 ग्राम आलू (उबला हुआ), 20-25 किशमिश टुकड़ों में कटी हुई, 2 कप गाढ़ा दही, एक कप मीठी इमली की चटनी, बारीक सेव (सजाने के लिए), तलने के लिए तेल, एक बड़ा चम्मच चाट मसाला और स्वादानुसार नमक।
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
यों बनाएं
ब्रेड को चौकोर टुकड़ों में काट लें। एक पैन में तेल डालकर गर्म करें। जब तेल गर्म हो जाए, तो इसमें ब्रेड के टुकड़ों को डालकर सुनहरा होने तक तल लें। आलू छीलकर चौकोर टुकड़ों में काट लें। प्रत्येक ब्रेड पीस पर आलू के पीस, कटी किशमिश रखें। फिर चाट मसाला, भुना जीरा, नमक छिड़के। ऊपर से दही, बारीक सेव और इमली की चटनी डालकर तुरंत सर्व करें।

रीडर्स रेसिपी-टीना आहूजा-कानपुर
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें