बंगाली रसगुल्ले का स्वाद तो आपने कई बार चखा होगा। ये खाने में जितना लजीज होता है उतना ही जल्दी मुंह में घुल जाता है। बाजार में एक पीस आपको 12 से 15 रुपये का पड़ता है ऐसे में ज्यादा मेहमानों के घर पर आने पर इसे बाजार से खरीदना कहीं न कहीं आपको जेब पर भारी पड़ता है। तो चलिए आज हम आपको घर में बंगाली रसगुल्ले बनाने की रेसिपी बताते हैं जिसे आप कभी भी आसानी से बना सकते हैं।
पढ़ें- अमरूद खाने से होते हैं ये 5 फायदे, जानेंगे तो रोज खाएंगे
विज्ञापन
2 of 6
हेल्दी फूड
बनाने की सामग्री -
दूध- 1 लीटर
विनेगर - 1/4 कप
पानी - 6 कप
ठंडा पानी - 1 कप
कॉर्न फ्लोर - 1/4 टी स्पून
चीनी - 1 कप
गुलाब जल - 1 टी स्पून
पढ़ें- स्वाद के साथ सेहत का तड़का लगाएगा चना दाल चीला, जानें रेसिपी
विज्ञापन
3 of 6
हेल्दी फूड
बनाने का तरीका-
सबसे पहले इसके लिए दूध लें। एक लीटर दूध में 11 से 12 पीस रसगुल्ले आसानी से बन जाते हैं। दूध को पैन में डालकर उबाले। अब इसमें एक टेबिल स्पून विनेगर में एक टेबिल स्पून पानी मिलाएं। कुछ देर बाद आप देखेंगे कि दूध फटने लगेगा।
पढ़ें- पुराने से पुराने जोड़ों के दर्द के लिए रामबाण है नींबू, ऐसे करें इस्तेमाल
4 of 6
हेल्दी फूड
दूध फटने के बाद गैस को बंद कर दें। अब किसी महीन कपड़े में फटे हुए दूध को पलटे और पानी से साफ करें। ऐसा इसलिए ताकि विनेगर का स्वाद फटे हुए दूध से चला जाए। अब इसे किसी सहारे से पोटली बनाकर टांग दें। 2 से 3 घंटे बाद छेने को मिक्सी में डालें और उसी में कॉर्न फ्लोर डालकर एक पेस्ट बनाएं।
पढे़ं- खिचड़ी खाने से होता है ये बड़ा फायदा, आज से ही शुरू करें खाना
विज्ञापन
5 of 6
हेल्दी फूड
इसे प्लेट में निकालने के बाद हथेलियों की सहायता से अच्छे से मैश करें। अब थोड़ा सा छेना लेकर इसे गोल आकार देकर बॉल्स बनाएं। एक पैन में करीब 6 कप पानी लें और उसे गैस पर चढ़ाकर 1 कप चीनी डालकर पकने दें। जब चीनी अच्छी तरह से घुल जाएं तो उसमें बॉल्स को डाल दें। करीब 10 से 15 मिनट तक पकने दें।
बॉल्स पकी है या फिर नहीं इससे लिए एक कप पानी में बॉल को निकालकर डालें। अगर बॉल ऊपर नहीं आई तो इसका मतलब वो पक गई है और अगर ऊपर आ गई तो इसका मतलब कि वो ठीक से पकी नहीं है। कुछ देर बाद ढक्कन हटाकर गैस बंद कर दें। इसके बाद गुलाब जल डालकर उसे ठंडा होने के लिए फ्रिज में रख दें। आपके बंगाली रसगुल्ले एकदम तैयार है अब आप इन्हें परोस सकते हैं।