फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Biryani Difference: बेहद अलग है हैदराबादी, मुरादाबादी और लखनऊ की बिरयानी को बनाने का तरीका, आप भी जानें

Tue, 13 Feb 2024 09:20 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ज्यादातर लोगों को हैदराबादी, मुरादाबादी और लखनऊ का अंतर नहीं पता होता। ऐसे में आज हम आपको इन तीनों को बनाने का तरीका और अंतर बताने जा रहे हैं। 
विज्ञापन
1 of 7
Difference Between Biryani - फोटो : pexel
Biryani Difference: बिरयानी एक ऐसा व्यंजन है, जिसे शायद ही कोई नापसंद करता होगा। अगर बात करें भारत देश की तो यहां की बिरयानी विदेशों में भी फेमस है। यहां आपको खासतौर पर तीन प्रकार की बिरयानी मिलेंगी। इसमें हैदराबादी, लखनऊ और मुरादाबादी बिरयानी काफी खास मानी जाती है।

बिरयानी बनाने के लिए इसमें इस्तेमाल किए गए मसालों का काम सबसे ज्यादा अहम माना जाता है। हर तरह की बिरयानी का स्वाद और उसे बनाने का तरीका एक दम अलग होता है, लेकिन बहुत से लोग इसका अंतर नहीं बता पाते हैं। जो लोग ज्यादा बिरयानी खाते हैं, वो भी कभी-कभी संशय में पड़ जाते हैं।

ऐसे में आज हम आपको हैदराबादी, लखनऊ और मुरादाबादी में अंतर बताएंगे। इस लेख में हम आपको बिरयानी के अंतर के साथ-साथ इनको बनाने का खास तरीका बताएंगे, क्योंकि इन तीनों बिरयानी को बनाने का तरीका भी बहुत अलग होता है। इस लेख को पढ़ने के बाद आप भी इनका अंतर बता पाएंगे। 
विज्ञापन

2 of 7
Difference Between Biryani - फोटो : instagram
क्या होती है हैदराबादी बिरयानी

सभी बिरयानी में सबसे ज्यादा तीखी हैदराबादी बिरयानी होती है। इसे बनाने के लिए खास तौर पर लाल मिर्च, धनिया और गरम मसाला जैसे मसालों का इस्तेमाल किया जाता है। 
विज्ञापन

3 of 7
Difference Between Biryani
ऐसे पकाई जाती है हैदराबादी बिरयानी

हैदराबादी बिरयानी को दम लगाकर या भाप में पकाया जाता है। यानी कि इसे पकाने के लिए इसमें दम लगाकर मसालों के स्वाद को और ज्यादा बढ़ाया जाता है। इसकी वजह से इसका स्वाद बाकि बिरयानी से अलग होता है। 

4 of 7
Difference Between Biryani
मुरादाबादी बिरयानी 

उत्तर भारत में पसंद की जाने वाली मुरादाबादी बिरयानी को बनाने के तरीके के साथ इसके मसाले काफी अलग होते हैं। इस बिरयानी को बनाने के लिए प्याज, लहसुन और दालचीनी की मात्रा काफी अधिक इस्तेमाल की जाती है। 
विज्ञापन

5 of 7
Difference Between Biryani - फोटो : Social Media
ऐसे पकाई जाती है मुरादाबादी बिरयानी

इसे बनाने के लिए भाप की बजाय सीधा गैस का इस्तेमाल किया जाता है। सीधा गैस पर पकने की वजह से इसका स्वाद काफी अलग होता है। ये ज्यादा तीखी नहीं होती।
विज्ञापन

6 of 7
Difference Between Biryani
लखनऊ की बिरयानी

यूपी में लखनऊ की बिरयानी लोग बेहद पसंद करते हैं। इसे बनाने के लिए इलायची, जायफल, केसर का काफी ज्यादा इस्तेमाल होता है। इस बिरयानी की खूशबू दूर से आपको अपनी तरफ खींच लेती है। इसमें सिर्फ स्वाद के लिए लाल मिर्च डाली जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Difference Between Biryani - फोटो : istock
ऐसे पकाई जाती है लखनऊ की बिरयानी

अगर इसको पकाने के तरीके पर बात करें तो लखनऊ की बिरयानी को दही में धीमी आंच पर पकाया जाता है। इसी वजह से ये बेहद नरम और क्रीमी बनती है। इसे रायते के साथ लोग खाना पसंद करते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें