लॉकडाउन के कारण लोग घरों में रहने को मजबूर हैं। कोरोना वायरस न फैले इसलिए लोगों को घरों में रहने के लिए कहा गया है। ऐसे में रेस्टोरेंट से लेकर सभी तरह का बाहर का खाना बंद हैं। जिसकी वजह से शाम होते ही कुछ चटपटा खाने की क्रेविंग होने लगती है और हम चाट, गोलगप्पे, बर्गर से लेकर मोमोज को मिस करने लगते हैं। इनको लोग घरों में बनाकर ट्राई भी करते हैं लेकिन सभी जंक फूड टेस्टी तो होते हैं, लेकिन ये हमारी सेहत के लिए अच्छे नहीं होते। इसलिए आज हम आपके साथ ऐसी रेसिपी शेयर कर रहे हैं जो टेस्टी होने के साथ हेल्दी भी है। सेहतमंंद के साथ ही मसाला रवा उत्तपम झटपट बन जाता है और खाने में भी टेस्टी होता है। आप चाहे तो उत्तपम को नारियल की चटनी और सांभर के साथ भी ट्राई कर सकते हैं। तो चलिए आगे की स्लाइड में देखें वीडियो....