फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ शरीर को भी गर्म रखता है अदरक

Fri, 31 Aug 2018 09:59 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
अदरक में कई औषधीय गुण होते हैं। ठंडे मौसम में इसका इस्तेमाल करने से शरीर गर्म रहता है और पाचन व संक्रमण संबंधी रोगों से भी बचा जा सकता है। अदरक में प्रोटीन, वसा, कार्बोहाइड्रेट, आयरन, कैल्शियम और आयोडिन जैसे तत्व अच्छी मात्रा में होते हैं। ये शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में कारगर है। सेहत के लिए इसका उपयोग अच्छा होता है। 
विज्ञापन

2 of 6
मिलती है ऊर्जा 
बरसात और ठंड में शरीर को अतिरिक्त ऊर्जा की आवश्यकता होती है। इसलिए सुबह उठकर सादी चाय की जगह अदरक की चाय पिएं। अदरक में थर्मोजेनिक गुण होते हैं जो शरीर को गर्म रखने में मददगार हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
पाचन में तेजी 
इस मौसम में अक्सर तला-गला भोजन और मिठाइयां ज्यादा खाने में आती हैं। इसलिए जरूरी है कि पाचन तंत्र मजबूत रहे। अदरक में मौजूद गुण पाचन प्रक्रिया को तेज बनाते हैं। यदि पाचन क्रिया दुरुस्त हो तो बाकी समस्या नहीं आतीं। 

4 of 6
बढ़ती है प्रतिरोधक क्षमता 
अदरक एक अच्छा एंटीबायोटिक माना जाता है। इसका नियमित सेवन करने से ठंड में सर्दी और फ्लू होने का खतरा कम होता है। अदरक का एक कप रस पीने से हर तरह के संक्रमण से बचा जा सकता है। 
विज्ञापन

5 of 6
खांसी होती है दूर 
किसी भी प्रकार की खांसी हो अदरक के नियमित इस्तेमाल से इस पर काबू पाया जा सकता है। अदरक के रस में शहद मिलाकर इसे गर्म करते हैं और खांसी के मरीज को उसे दिन में दो बार ये दवाई के रूप में दिया जाता है। जल्द ही खांसी छूमंतर हो जाती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पेट के लिए अमृत 
पेट में गैस की समस्या हो या अपच की। अदरक को इन समस्याओं का रामबाण इलाज कहा गया है। भोजन के बाद अदरक की चाय पीने से गैस की समस्या काफी हद तक दूर हो जाती है। इस तरह की चाय गला भी साफ करती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें