फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंजेपन से रहना है दूर तो रोजाना खाली पेट करें इस चीज का सेवन, फिर देखें कमाल

Thu, 30 Aug 2018 04:04 PM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
hair loss remedies
क्या आप भी बालों के लगातार झड़ने से परेशान हो चुके हैं? क्या आपके भी सिर पर चांद दिखाई देने लगा है? वैसे तो हर किसी के रोजाना 50 से 100 बाल झड़ते हैं, लेकिन अगर आपके 100 से ज्यादा बाल हर दिन झड़ने लगे तो आपको बता दें ये गंजेपन का शुरुआती लक्षण है। 

आयुर्वेद में कई ऐसी हर्बल चीजें मौजूद हैं जिनके इस्तेमाल से बालों का झड़ना कम किया जा सकता है। आइए जानते हैं ऐसा उपाय जो बालों का झड़ना कम करने में बेहद मददगार हैं...
विज्ञापन

2 of 4
flax seed
अलसी के औषधीय गुणों से हम सब अच्छे से वाकिफ है। विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर अलसी के बीज आपके बालों को मजबूत बनाने के साथ-साथ तेजी से बढ़ने में भी मदद करते हैं। इसके अलावा यह आफके डैमेज बालों की मरम्मत और उन्हें हेल्दी रखने में भी मदद करता है। आगे की स्लाइज्स में जाने कैसे और किस तरह करें अलसी के बीजों का सेवन और इस्तेमाल...
विज्ञापन

3 of 4
flax seed
ऐसे करें डाइट में शामिल
सबसे पहले एक चम्मच अलसी के बीज लेकर पैन में डालें। इसके बाद इन्हें 5 मिनट के लिए भूनें। अब इसे ग्राइंडर में डालकर पीस लें। आपका अलसी का पाउडर बनकर तैयार है। रोजाना सुबह खाली पेट 1 चम्मच अलसी के पाउडर का सेवन करें। आप चाहे तो 1 चम्मच दही के साथ 1 चम्मच अलसी का पाउडर मिलाकर भी सेवन कर सकते हैं। कुछ दिनों में आपको इसका असर साफ दिखाई देने लगेगा।
विज्ञापन

4 of 4
flax seed oil
ऐसे करें बालों पर इस्तेमाल
आप चाहे तो बालों की जड़ों पर अलसी के तेल का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। ये आपके बालों को पोषण देता है। कई समय तक लगातार इसको लगाने से बालों की गुणवत्ता में सुधार आता है। इसके अलावा यह बालों का लगातार झड़ना और रूसी की समस्या से भी निजात दिलाने में मदद करता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें