फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kitchen Tips: चाय का बर्तन हो गया है गंदा, इन चीजों के इस्तेमाल से करें साफ

Thu, 05 Dec 2024 09:22 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आज की खबर में हम आपको चाय के बर्तन को आसानी से साफ करने का तरीका बताएंगे। इसके लिए आपको अपने हाथ भी खराब नहीं करने पड़ेंगे
विज्ञापन
1 of 5
चाय का बर्तन हो गया है गंदा, इस तरीके से करें साफ - फोटो : Istock
Kitchen Tips : भारतीय घरों में रसोई की काफी अहमियत होती है। हर भारतीय नारी अपने घर की रसोई को हमेशा चमचमाता रखना चाहती है पर, कई कोशिशों के बाद भी रसोई के बर्तन चिपचिपे हो जाते हैं। कई बर्तन ऐसे होते हैं, जिनका इस्तेमाल भी काफी ज्यादा होता है। इनमे शामिल है चाय का बर्तन। भारतीय घरों में सबसे ज्यादा चाय बनती है। बार-बार चाय बनने से बर्तन के नीचे का हिस्सा जल जाता है। इतना ही नहीं कई बार तो बर्तन के अंदर अजीब सी गंदगी जम जाती है, जिसे रगड़ने के बाद भी साफ नहीं किया जा सकता।

अगर आप भी इस तरह सी समस्या से जूझ रहीं हैं, तो ये खबर आपके लिए है। आज की खबर में हम आपको चाय के बर्तन को आसानी से साफ करने का तरीका बताएंगे। इसके लिए आपको अपने हाथ भी खराब नहीं करने पड़ेंगे। आइए देर ना करते हुए आपको इसके कुछ टिप्स के बारे में बताते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
करें बेकिंग सोडा का इस्तेमाल - फोटो : pixabay
करें बेकिंग सोडा का इस्तेमाल

बेकिंग सोडा का इस्तेमाल वैसे तो खाने में किया जाता है, पर आप इसे चाय का बर्तन साफ करने के लिए भी यूज कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले चाय बनाने वाले बर्तन के चारों तरफ सोडा डालकर पांच मिनट के लिए इसे ऐसे ही छोड़ दें। अब इसे डिशवॉशर और पानी से साफ कर लें। इससे बर्तन की गंदगी साफ हो जाएगी।
विज्ञापन

3 of 5
बर्तन पर रगड़े नींबू - फोटो : iStock
बर्तन पर रगड़े नींबू

चाय के गंदे बर्तन पर अगर आप नींबू रगड़ेंगे तो इससे बर्तन जल्दी साफ होता है। अगर आप भी ये टिप अपनाना चाहते हैं तो आधा नींबू काट कर जले हुए बर्तन पर रगड़े। अब इसमें गर्म पानी डालकर छोड़ दें। इससे बर्तन का कालापन दूर हो जाएगा। 

4 of 5
सिरके का करें इस्तेमाल - फोटो : istock
सिरके का करें इस्तेमाल

चाय के जले हुए बर्तन को साफ करने के लिए आप उसमें सिरका और बेकिंग सोडा मिलाकर कुछ देर के लिए छोड़ दें। इससे कुछ ही देर में आपका बर्तन साफ हो जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नमक से करें साफ - फोटो : iStock
नमक से करें साफ

अगर चाय या दूध का बर्तन जल गया है तो उसमें 2 चम्मच नमक डालें और फिर पैन को पानी से भरकर लिक्विड डिशवॉशर सोप डालकर हल्का गरम कर लें। अब एक घंटे इसे ऐसे ही छोड़ने के बाद चम्मच से घिस लें। इसके बाद आपको जूने से बर्तन साफ करना पड़ेगा। बस इसके बाद आपका बर्तन साफ है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें