फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Easy Recipes: देर तक खाना बनाना नहीं पसंद तो ये हैं आसानी से बनने वाले पकवान, जो तैयार होंगे सिर्फ 15 मिनट में

Mon, 05 May 2025 10:39 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यदि भीषण गर्मी के मौसम में आपको ज्यादा देर रसोई में खड़ा होना नहीं पसंद तो यहां हम आपको कुछ ऐसे पकवानों के बारे में बताने जा रहे हैं जो महज 15 से 20 मिनट में तैयार हो जाएंगे। 
विज्ञापन
1 of 7
देर तक खाना बनाना नहीं पसंद तो ये हैं आसानी से बनने वाले पकवान - फोटो : Adobe stock
Easy Recipes: शायद ही कोई व्यक्ति ऐसा होगा, जिसे गर्मी के मौसम में घंटो रसोई में खड़ा रहना पसंद होगा। गर्मी चाहे कितनी भी लग रही हो, लेकिन फिर भी खाना तो पकाना ही पड़ता है। पर, इस लेख को पूरा पढ़ने के बाद आपको खाना बनाने के लिए घंटों रसोई में खड़े होने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

दरअसल, यहां कुछ आसान, जल्दी और स्वादिष्ट पकवानों की लिस्ट दी गई है, जिन्हें आप 15–30 मिनट में बना सकते हैं। खास बात ये है कि नीचे दिए गए पकवानों को आप सुबह के नाश्ते के अलावा लंच और डिनर में भी खा सकते हैं। इसके सेवन से आपका पेट और मन दोनों भर जाएगा और आपको ज्यादा देर तक खड़े रहने की जरूरत नहीं पड़ेगी। 
विज्ञापन

2 of 7
उपमा - फोटो : instagram
उपमा

सूजी से बनने वाला उपमा वैसे तो ज्यादातर लोग नाश्ते में खाना पसंद करते हैं, लेकिन यदि आप चाहें तो इसे लंच और डिनर में भी खा सकते हैं। ये आसानी से बन जाता है और इसे गर्मी के मौसम में खाने से पेट खराब होने का डर भी नहीं होता। इसे बनाने के लिए सूजी के साथ-साथ आपको राई, करी पत्ता, हरी मिर्च और अपनी पसंदीदा सब्जियों की जरूरत पड़ेगी। 

 
विज्ञापन

3 of 7
नमकीन सेवंई - फोटो : Instagram
नमकीन सेवंई

खाने में काफी स्वादिष्ट लगने वाली नमकीन सेवंई को बनाना बेहद आसान है। इसे आप पहले से ही भूनकर स्टोर कर सकते हैं। ताकि जब भी सेवंई बनानी हों, तो अर्जेंट में उसे भूनने में समय बर्बाद न हो। भुनी हुई सेंवई से नमकीन सेवंई सुबह से नाश्ते से लेकर लंच और डिनर तक में बनाई जा सकती है। इसे बच्चे भी काफी चाव से खाते हैं। 
 

4 of 7
दाल-चावल - फोटो : instagram
दाल-चावल

कुछ हल्का बनाना है तो तैयार कीजिए अरहर की दाल और चावल। इसे बनाने के लिए आपको लगातार रसोई में खड़े होने की जरूरत नहीं पड़ेगी। एक कुकर में दाल चढ़ा दीजिए और दूसरे कुकर में चावल। चाहें तो चावल को किसी पतीले या भगोने में तैयार कर सकते हैं। जब दाल बन जाए तो उसमें लाल मिर्च, हींग और जीरे सा तड़का लगाना है। 

 
विज्ञापन

5 of 7
ऑमलेट - फोटो : istock
ऑमलेट

यदि आपको अंडा खाने में किसी तरह की कोई आपत्ति नहीं है तो आमलेट एक हेल्दी विकल्प है। इसे 10 मिनट में तैयार किया जा सकता है। खास बात ये है कि इसे बनाने के लिए आपको अंडे के अलावा किसी अन्य चीज की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसे आप ब्रेड के साथ भी खा सकते हैं, क्योंकि ब्रेड के साथ ऑमलेट काफी अच्छा लगता है।


 
विज्ञापन

6 of 7
चीला - फोटो : इंस्टाग्राम
चीला

चीला बनाने है तो बेसन और सूजी दोनों का ही चीला आपके लिए एक बेहतर विकल्प हो सकता है। इन दोनों को आसानी से तैयार किया जा सकता है। इसे बनाने के लिए बेसन या सूजी में अपनी पसंदीदा सब्जियां मिक्स करें और फिर उसे दोनों तरफ से अच्छी तरह सेकें। बस चीला तैयार है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
वेज सैंडविच - फोटो : instagram
वेज सैंडविच

यदि गैस जलाने का ही मन नहीं है तो वेज सैंडविच तैयार करें। गर्मी के मौसम में इससे बेहतर विकल्प आपके लिए हो नहीं सकता। इसके लिए खीरा, टमाटर, प्याज को बारीक काट लें। इसके बाद उसमें कोर्न डालकर मिक्स करें। अब मेयोनीज डालें और इसे ब्रेड पर लगाएं। बस ये तैयार है। इसे आप ऐसे भी खा सकते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें