फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Homemade Ice Cream: कम सामग्री में बनाएं इस तरह से आइसक्रीम, गर्मियों में मिलेगी राहत

Sun, 08 Jun 2025 11:25 AM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

How to Make Ice Cream with Minimal Ingredients: यदि आप घर पर ही कम चीजों की मदद से आइसक्रीम बनाना चाहते हैं तो हमारी बताई रेसिपी को एक बार ट्राई करके देख लें। 
विज्ञापन
1 of 6
कम सामग्री में बनाएं इस तरह से आइसक्रीम - फोटो : Adobe stock
How to Make Ice Cream with Minimal Ingredients  : गर्मी के मौसम में हर कोई ठंडी-ठंडी चीजें खाना चाहते हैं, लेकिन ये जरूरी नहीं है कि आप हर वक्त बाजार से चीजें खरीदकर खा सकें। खासतौर पर बच्चों से बड़ों तक को इस मौसम में आइसक्रीम खाना पसंद होता है। पर, यदि आप बार-बार बाहर से आइसक्रीम लेकर खाएंगे तो इससे तबियत खराब होने का भी खतरा रहेगा।

ऐसे में हम आपको बताएंगे, घर पर आइसक्रीम बनाने का सबसे आसान तरीका। हम आइसक्रीम बनाने की जो विधि आपको बताएंगे, उसके लिए आपको ज्यादा चीजों की जरूरत नहीं पड़ेगी। हमारी बताई गई विधि को फॉलो करने के लिए आपको सिर्फ चार चीजों की जरूरत पड़ेगी। 
विज्ञापन

2 of 6
घर पर आइसक्रीम बनाने का सामान - फोटो : Adobe stock
घर पर आइसक्रीम बनाने का सामान
  • फुल क्रीम दूध – 2 कप
  • कंडेन्स्ड मिल्क – 1 कप
  • फ्रेश क्रीम  – 1 कप
  • वेनिला एसेंस – 1 छोटा चम्मच

 
विज्ञापन

3 of 6
आइसक्रीम बनाने की विधि - फोटो : freepic
आइसक्रीम बनाने की विधि

इस आइसक्रीम को बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े बाउल में कंडेन्स्ड मिल्क, फ्रेश क्रीम और दूध को अच्छे से फेंट लें। इसे आपको कुछ देर तक लगातार फेंटना है। अब उसमें वेनिला एसेंस डालें और फिर से मिक्स करें।

4 of 6
आइसक्रीम बनाने की विधि - फोटो : Adobe stock
वेनिला एसेंस को डालने के बाद इसे अच्छे से मिक्स करें, ताकि इसका फ्लेवर आइसक्रीम में अच्छी तरह से आए। सभी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करने के बाद इस मिश्रण को एक एयरटाइट डिब्बे में डालें।
विज्ञापन

5 of 6
आइसक्रीम बनाने की विधि - फोटो : AdobeStock
अब इसे कम से कम तीन घंटों के लिए मोल्ड में डालकर फ्रीजर में रखें। तीन घंटे के बाद जब ये जम जाए तो इसे निकालें और फिर मिक्सी में ब्लैंड करें। एक बार ब्लैंड करने के बाद ये आइसक्रीम एकदम क्रीमी बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
आइसक्रीम बनाने की विधि - फोटो : Adobe stock
ब्लैंड करने के बाद इसे फ्रीजर में दोबारा रख दें। इसके बाद आइसक्रीम मोल्ड को कम से कम 6–8 घंटे या रातभर फ्रिजर में रख दें। यदि आप इसे रातभर के लिए फ्रिज में रखेंगी तो ये अच्छी तरह से जम जाएगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें