पोहा
- फोटो : iStock
दोई चिरे
दोई चिरे जिसे दही-चिड़ा कहते हैं, बंगाली शैली से तैयार किया जाता है। इसे बनाने के लिए पानी में धोए पोहा में चीनी या शहद मिलाकर दही डालें और केला, मेवे, किशमिश आदि मिला लें।
दडपे पोहा
महाराष्ट्र और गुजरात में दडपे पोहा एक लोकप्रिय नाश्ता है। इस डिश को पतले पोहे से बनाया जाता है, जिसे पानी में भिगोना भी नहीं होता है। प्याज, टमाटर, हरा धनिया और मिर्च को बारीक काटकर पोहे में मिलाएं। अब एक कढ़ाई में गर्म तेल में राई, जीरा, हरी मिर्च, हींग, हल्दी डालकर तड़का तैयार करें जिसे पोहा पर डालें। ऊपर से नींबू का रस, शक्कर और नमक मिलाएं। यह पोहा क्रिस्पी खाया जाता है।