How to Make Gravy with Muskmelon Seeds: यदि आप किसी सब्जी की ग्रेवी बनाने में काजू का इस्तेमाल करते हैं, तो उसे छोड़कर एक बार खरबूजे के बीज इस्तेमाल करके देखें। यहां हम आपको इसकी विधि बताने जा रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 6
बनानी है सब्जी की शाही ग्रेवी तो काजू की तरह इस्तेमाल करें खरबूजे के बीज
- फोटो : Adobe stock
How to Make Gravy with Muskmelon Seeds: गर्मी के इस मौसम में बाजार में तरबूज और खरबूजे काफी सस्ते दामों में मिलते हैं। इनके सेवन से शरीर को गर्मी से काफी राहत मिलती है। तरबूज के बीज को फेंकने के लिए ही होते हैं, पर खरबूजे के बीजों का इस्तेमाल कई तरहों से किया जा सकता है। लोग इन्हें सुखाकर मेवे के रूप में इस्तेमाल करते हैं। ये बीज शरीर के लिए काफी लाभदायक होते हैं।
पर, क्या आप जानते हैं कि इन्हीं बीजों का इस्तेमाल किसी भी सब्जी की ग्रेवी को शाही बनाने में भी किया जा सकता है। जी हां, सुनने में ये अजीब लगे लेकिन ये सच है। यहां हम आपको बताएंगे कि कैसे आप शाही सब्जी बनाने के लिए काजू की जगह खरबूजे के बीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं।
विज्ञापन
2 of 6
खरबूजे के बीजों से बनाएं शाही ग्रेवी बनाने का सामान
- फोटो : Adobe stock
खरबूजे के बीजों से बनाएं शाही ग्रेवी बनाने का सामान
खरबूजे के सूखे बीज – 2 बड़े चम्मच
प्याज – 1 मध्यम (कटे हुए)
अदरक-लहसुन का पेस्ट – 1 छोटा चम्मच
हरी मिर्च – 1
टमाटर – 1 मध्यम
दही – 2 बड़े चम्मच
तेल या घी – 2 बड़े चम्मच
हल्दी, धनिया पाउडर, गरम मसाला, नमक
कसूरी मेथी – 1 चुटकी
विज्ञापन
3 of 6
खरबूजे के बीजों से बनाएं शाही ग्रेवी बनाने की विधि
- फोटो : istock
विधि
यदि आप शाही सब्जी की ग्रेवी में काजू की जगह खरबूजे के बीजों का इस्तेमाल करेंगे तो इससे भी सब्जी का टेस्ट काफी अच्छा आएगा। कोई इसमें फर्क नहीं बता सकता। खरबूजों के बीज से ग्रेवी तैयार करने के लिए सबसे पहले तो छिले हुए खरबूजे के बीजों को 10-15 मिनट पानी में भिगो दें। फिर इसे मिक्सी के सबसे छोटे जार में डालकर इसका पेस्ट बना लें। पीसने के लिए इसमें पानी काफी कम ही डालें, वरना पेस्ट पतला हो जाएगा।
4 of 6
खरबूजे के बीजों से बनाएं शाही ग्रेवी बनाने की विधि
- फोटो : Freepik.com
अब बारी आती है मसाला तैयार करने की तो सबसे पहले एक कढ़ाई में थोड़ा सा तेल लेकर गरम करें। जब ये गरम हो जाए तो इसमें प्याज डालकर उसे सुनहरा होने तक भूनें। जब ये भुन जाए तो उसी कढ़ाई में अदरक-लहसुन का पेस्ट और बारीक कटी हरी मिर्च डालें।
विज्ञापन
5 of 6
खरबूजे के बीजों से बनाएं शाही ग्रेवी बनाने की विधि
- फोटो : Adobe stock
मसाला भूनने के बाद बारी आती है टमाटर और अन्य मसाले डालने की। सभी चीजों को एक दम मैश करके मिला दें जब इसमें तेल छूटने लगे तो धीमी आंच पर दही डालें और इसे लगातार चलाते रहें।
खरबूजे के बीजों से बनाएं शाही ग्रेवी बनाने की विधि
- फोटो : instagram
सबसे आखिर में अब खरबूजे के बीजों का पेस्ट इस मसाले में डालना है। इसे डालकर 4 से 5 मिनट तक गैस को धीमा करके पकाएं। जब ये पक जाए तो आखिर में कसूरी मेथी डालकर और गरम मसाला डालकर थोड़ा उबाल आने दें। बस ये ग्रेवी तैयार है। इस ग्रेवी में पनीर, मिक्स वेज, आलू, या कोफ्ते स्वादिष्ट तरीके से तैयार किए जा सकते हैं।