Kitchen Hacks: भारत के लगभग हर राज्य में दाल-चावल का सेवन नियमित तौर पर होता है। भारतीय घरों की रसोई में रोजाना ही दाल-चावल बनता है। यहां कई वैरायटी की दालों का उत्पादन होता है, जिससे अलग अलग तरह के व्यंजन बनते हैं। चना दाल, उड़द दाल, मूंग मसूर समेत तरह तरह की दालें मिल जाएंगी। दालों से आटा, ओट्स, चीला और अन्य कई व्यंजन बनाए जाते हैं। दाल के अलावा लोग चावल भी बहुत चाव से खाते हैं। ऐसे में रसोई में चावल और दाल स्टोर करके रखा जाता है. हालांकि लंबे समय तक दाल या चावल को रखने से उसमें कीड़े या घुन लग जाते हैं। दाल में कंकड़ व गंदगी को साफ करके पकाया जा सकता है। लेकिन खुन व कीड़ों को साफ करना थोड़ा मेहनत का काम होता है। कीड़े दाल को धीरे धीरे खराब करने लगते हैं। ऐसे में अगर दाल या चावल में कीड़े लग जाए तो उसे आसानी से साफ करने के लिए कुछ टिप्स को अपना सकते हैं।