फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Get Rid Of Dal Bugs: बारिश के मौसम में आटे और दाल में पड़ जाएं कीड़े, तो साफ करने के लिए अपनाएं ये टिप्स

Sun, 10 Jul 2022 06:09 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
दाल या आटे में लगे कीड़े निकालने के तरीके - फोटो : Istock
Get Rid Of Dal Bugs: बारिश के मौसम में अक्सर रसोई में रखी खाद्य सामग्रियों में कीड़े या घुन लग जाते हैं। सामान घुला रहता है या फिर कई दिनों तक इस्तेमाल नहीं होता, तो दाल, चावल और आटे में कीड़े पड़ जाते हैं। मानसून में घरों में सीलन आने के कारण ऐसा होता है। सीलन के कारण रसोई में रखा सामान जैसे दाल आदि भी सील जाती हैं। इसके अलावा सब्जी मसाले, हल्दी, जीरा आदि में भी रेंगने वाले घुन-कीड़े दिखाई देने लगते हैं। आटे और सूजी में भी बहुत जल्दी कीड़े लग जाते हैं। ऐसे में लोग अनाज या मसालों में कीड़े दिखने पर उसे खराब समझकर फेंक देते हैं। कई लोग कीड़े लगे अनाज को धोकर इस्तेमाल भी कर लेते हैं। हालांकि अगर आटे या मसालों में कीड़े लग जाए तो उसे इस्तेमाल करना मुश्किल हो जाता है। अगर आपकी रसोई में भी दाल, चावल, आटा या फिर मसालों में कीड़े पड़ जाएं तो उसे फेंके नहीं, आसान तरीके से अनाज या मसालों के कीड़े निकालकर इस्तेमाल कर सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
हल्दी - फोटो : Pixabay
अनाज के कीड़े साफ करने के तरीके

साबुत अनाज जैसे दाल, चावल और गेहूं में कीड़े लग जाएं तो उसे साफ करने के लिए आसान तरीके अपनाएं।

साबुत हल्दी

दाल या चावल में कीड़े लगने पर उसे साफ करने के लिए साबुत हल्दी की चार-पांच गांठ रख दें। हल्दी की गंध बहुत तेज होती है, जिसकी मदद से काले और सफेद झिल्ली वाले कीड़े अनाज से बाहर निकल जाते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
अनाज से कीड़े निकालने के लिए लहसुन रखें - फोटो : istock
सरसों का तेल

अनाज में कीड़े लगने की वजह सीलन होती है। सरसों का तेल अनाज में कीड़े तो निकालता ही है, साथ ही सीलन होने या कीड़े लगने से बचाता भी है। एक चम्मच सरसों का तेल मिलाकर अनाज को धूप में सुखा लें।

लहसुन

दाल या चावल में कीड़े और घुन लगने पर उसमें साबुत लहसुन मिलाकर रख दें। लहसुन की सूखी कलियां अनाज से कीड़ों को बाहर कर देंगी।

4 of 6
आटे से कीड़े निकालने के टिप्स - फोटो : iStock
आटा और मसालो में कीड़े साफ करने के उपाय

धूप में रखें

आटे में या सब्जी मसालों में कीड़े लग जाएं तो साफ करने और कीड़े निकालने के लिए इन्हें धूप में रख दें। कीड़े आटे से बाहर आ जाएंगे।
विज्ञापन

5 of 6
नीम - फोटो : iStock
नीम की पत्तियां

आटा, सूजी या पाउडर मसालों को एयरटाइट डिब्बों में रखें। हालांकि अगर फिर भी इस में कीड़े लग जाए तो उसमें नीम की पत्तियां रख दें। ध्यान रखें कि नीम की पत्तियों में पानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कपूर - फोटो : pixabay
कपूर

आटे या मसालों में कीड़े लगने पर इसे किसी बर्तन या अखबार पर फैला लें। फिर ऊपर से कपूर की पोटली बनाकर रख दें। कपूर की गंध से कीड़े बाहर निकल जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें