आपके किचन में कई ऐसी खाने की सामग्री होती हैं, जिनको अगर सही से स्टोर न करों तो वह जल्दी खराब हो सकती हैं। वहीं कुछ खाने की चीजों में जल्दी कीड़े लग जाते हैं। ये छोटे छोटे कीड़े खाने पीने की सामग्री को बर्बाद कर देते हैं। बात सूजी की ही ले ली जाए, सूजी या रवा को अधिक समय तक रखने से उसके अंदर कीड़े लग जाते हैं। सफेद रंग के छोटे छोटे कीड़ों की वजह से सूजी खाने लायक नहीं रह जाती है। सूजी को खुला रखने, नमी लगने आदि के कारण वह खराब हो जाती है। जब उसमें कीड़े लग जाते हैं और खाने योग्य नहीं रह जाती, तो महिलाएं कीड़े लगी सूजी को फेकना ही सही समझती है। इससे आपके पैसे और सामान दोनों का नुकसान होता है। हालांकि सूजी के कीड़े हटा कर उसे साफ करके इस्तेमाल में लाया जा सकता है। सूजी में लगे कीड़ों को साफ करने के कुछ घरेलू उपाय हैं, जिन्हें आजमाकर आप सूजी का इस्तेमाल कर सकती हैं। चलिए जानते हैं किचन के ऐसे आसान उपाय जो सूजी को रखेंगे साफ और कीड़े भगाने में मदद करेंगे।