बच्चों के लिए खाना
- फोटो : AI
थाली में सजाएं 7 रंगों का इंद्रधनुष
भोजन को लेकर छोटे बच्चे अक्सर ज्यादा जिद करते हैं और इन्हें रंग भी काफी पसंद होते हैं। ऐसे में बच्चों की प्लेट जितनी रंगीन होगी, उनको खाना उतना ही आकर्षक लगेगा और वह पेट भरकर खाएगा। इसलिए कोशिश करें कि उनकी डाइट में अलग-अलग रंगों के फल और सब्जियां शामिल करें।
लाल टमाटर, हरी पालक, पीला केला, नारंगी गाजर और बैंगनी चुकंदर जैसे खाद्य पदार्थ अलग-अलग रंग और पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। इससे बच्चे को कई तरह के विटामिन, मिनरल और फाइबर मिलते हैं। इसे बनाने के लिए आप एक प्लेट में गाजर, खीरा, टमाटर, केला, चुकंदर और मौसमी फलों के छोटे-छोटे टुकड़े अलग-अलग रंगों में सजाएं। इन्हें स्माइली या इंद्रधनुष के आकार में सजाकर दें।