फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kharbuja Lassi Recipe: सादा लस्सी को कहें बाय-बाय, घर पर खरबूजे के ट्विस्ट के साथ करें इसे तैयार

Sun, 26 Apr 2026 08:44 AM IST
Shruti Gaur लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Kharbuja Lassi : गर्मी के मौसम में बाजार में खूब सारे खरबूजे मिलने लगते हैं। ऐसे में आप चाहें तो इससे लस्सी भी बना सकते हैं। आइए आपको इसकी विधि हम बताते हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
घर पर बनाए ठंडी-ठंडी खरबूजा लस्सी - फोटो : AI
Kharbuja Lassi : गर्मियों के मौसम में शरीर को ठंडक देने वाले पेय पदार्थों की मांग तेजी से बढ़ जाती है। ऐसे में अगर आप कुछ हेल्दी, स्वादिष्ट और तुरंत तैयार होने वाला ड्रिंक ढूंढ रहे हैं, तो खरबूजा लस्सी एक बेहतरीन विकल्प है।

खरबूजा न सिर्फ शरीर को हाइड्रेट रखता है बल्कि इसमें मौजूद विटामिन और मिनरल्स सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होते हैं। वहीं दही से बनी लस्सी पेट को ठंडक देती है और पाचन को बेहतर बनाती है। इन दोनों का कॉम्बिनेशन स्वाद और सेहत का परफेक्ट मेल है।

खास बात यह है कि इसे बनाने में ज्यादा समय या मेहनत नहीं लगती और घर में आसानी से उपलब्ध सामग्री से तैयार हो जाती है। अगर आप भी इस गर्मी कुछ नया और रिफ्रेशिंग ट्राई करना चाहते हैं, तो घर पर जरूर बनाएं ठंडी-ठंडी खरबूजा लस्सी।
 
विज्ञापन

2 of 5
घर पर बनाए ठंडी-ठंडी खरबूजा लस्सी - फोटो : Adobe stock
लस्सी का सामान
 
  • 2 कप कटा हुआ खरबूजा
  • 1 कप ताजा दही
  • 2–3 चम्मच चीनी
  • 4–5 बर्फ के टुकड़े
  • 1/4 चम्मच इलायची पाउडर
  • कुछ केसर के धागे 

 
विज्ञापन

3 of 5
घर पर बनाए ठंडी-ठंडी खरबूजा लस्सी
बनाने की विधि
 
  • सबसे पहले खरबूजे को अच्छी तरह धोकर छील लें और बीज निकालकर छोटे टुकड़ों में काट लें। 
  • अब एक मिक्सर जार में कटा हुआ खरबूजा, ताजा दही और चीनी डालें।
  • इसे 1–2 मिनट तक ब्लेंड करें, जब तक मिश्रण एकदम स्मूद और क्रीमी न हो जाए।
  • इसके बाद इसमें बर्फ के टुकड़े और इलायची पाउडर डालकर दोबारा हल्का ब्लेंड करें, ताकि लस्सी अच्छी तरह ठंडी हो जाए।
  • अब तैयार लस्सी को सर्विंग गिलास में निकालें, ऊपर से केसर के धागे या पुदीना डालकर सजाएं और तुरंत ठंडी-ठंडी सर्व करें।

 

4 of 5
घर पर बनाए ठंडी-ठंडी खरबूजा लस्सी - फोटो : Adobe stock
टिप्स
 
  • ज्यादा गाढ़ी लस्सी के लिए दही की मात्रा बढ़ा सकते हैं।
  • अगर खरबूजा ज्यादा मीठा है तो चीनी कम रखें।
  • हेल्दी ऑप्शन के लिए चीनी की जगह शहद या गुड़ का इस्तेमाल करें।
  • फ्लेवर बढ़ाने के लिए थोड़ा गुलाब जल भी डाल सकते हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
घर पर बनाए ठंडी-ठंडी खरबूजा लस्सी - फोटो : instagram
फायदे
 
  • शरीर को तुरंत ठंडक पहुंचाता है
  • डिहाइड्रेशन और लू से बचाने में मददगार
  • पाचन तंत्र को बेहतर बनाता है
  • इंस्टेंट एनर्जी देता है
  • स्किन को हाइड्रेट और ग्लोइंग रखने में सहायक
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें