फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karwa Chauth 2019: करवा चौथ पर सरगी का है विशेष महत्व, ऐसे बनाएं इसे खास

Thu, 17 Oct 2019 09:59 AM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
करवा चौथ का व्रत हर महिला के लिए बेहद खास होता है। इस दिन सभी सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखती हैं। इस व्रत के दौरान सरगी का विशेष महत्व है लेकिन इसका जिक्र बहुत ही कम होता है। सरगी करवा चौथ का व्रत रखने वाली महिला को उसकी सास के द्वारा दी जाती है। सरगी से ही करवा चौथ के व्रत का प्रारंभ माना गया है। इस सरगी में मिठाई, सेवई, फल और मेवे आदि होते हैं जिसे सूर्योदय के समय बहू व्रत से पहले खाती है। आज हम आपको सेवई की खास रेसिपि बता रहे हैं जिसे आप अपने बहु के लिए बना सकती हैं।
विज्ञापन

2 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
सेवई बनाने के लिए आवश्यक सामग्री

सेवई - 250 ग्राम 
फुलक्रीम दूध - 1 लीटर
घी - 50 ग्राम
चीनी या गुड़ - 200 ग्राम
केसर - 4-5 धागे
इलायची - 1-2
मेवा (बादाम, पिस्ता, काजू) - 2 बड़ा चम्मच
विज्ञापन

3 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
सेवई बनाने की विधि
एक कड़ाही में घी डालकर मध्यम आंच पर गर्म करें। जब घी अच्छी तरह से पीघल जाए तो इसमें सेवई को डालकर सुनहरा होने तक अच्छी तरह से भून लें। वैसे आजकल बाजार में पहले से ही भूनी हुई सेवइयां आ रही है लेकिन अच्छे स्वाद के लिए आप बिना भूनी सेवई ले आएं और उसे अच्छी तरह से घी में भूनें। सेवई को भूनते वक्त अच्छे से चलाते रहे जिससे कि यह एक समान भुन जाए।
विज्ञापन

4 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
सेवई जब भुन जाए तो उसे बाहर निकाल लें। अब कड़ाही में दूध और इलायची डाल दें और उबाल आने तक उसे चलाते हुए पकाएं। जैसे ही दूध उबलने लगे तो आंच को धीमा कर दें और करीब 10 से 12 मिनट तक ऐसे ही पकने दें। इसके बाद सेवई को डाल दें और कम से कम पांच मिनट तक पकाएं जिससे सेवई अच्छी तरह से दूध सोख लेगी। अब आप आंच को बंद कर दें और सेवई को केसर और मेवे से गार्निश कर दें। आपकी सेवई तैयार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें