Karwa Chauth Sargi: करवा चौथ का व्रत सबसे कठिन व्रतों में से एक है। इस दिन महिलाएं अपनी पति की लंबी उम्र के लिए पूरा दिन निर्जला व्रत रखती हैं और रात में चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद ही कुछ खाती-पीती हैं। इस दिन सुहागिन महिलाएं सोलह श्रृंगार करती हैं और फिर पूजा करती हैं।
कई जगह तो एक दिन पहले ही महिलाएं रात में मिठाई खाकर सोती हैं, लेकिन बहुत सी जगहों पर सरगी की पंरपरा है। ये सरगी हर सास अपनी बहु को देती है। सरगी की इस थाली में सुहाग के सामान के साथ-साथ खाने के कई ऐसे समान होते हैं, जिसको खाकर महिलाएं व्रत की शुरुआत करती हैं।
अगर आपके घर पर करवा चौथ के व्रत में सरगी की परंपरा है तो इस थाली में कुछ ऐसे खाने के सामान को शामिल करें, जिसके सेवन से आप पूरे दिन ऊर्जावान रहेंगी। इन सामानों में कई ऐसी चीजें शामिल हैं, जो शरीर के लिए काफी फायदेमंद है।