फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Diwali Food Recipe: ब्रेकफास्ट में बनाएं पालक पनीर चीला, हेल्दी रेसिपी को सब करेंगे पसंद

Tue, 11 Oct 2022 03:38 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
palak paneer chilla - फोटो : istock
दिवाली का त्योहार नजदीक है। ऐसे में खास दिन के लिए महिलाओं ने मेन्यू सोच लिया होगा। लेकिन दिवाली पूरे पांच दिन का त्योहार होता है। ऐसे में घर के लोग हर दिन कुछ स्पेशल खाने की डिमांड करते हैं। ऐसे में आप जरूर कुछ ऐसा बनाना चाहेंगी, जो टेस्टी भी हो और फटाफट बनकर तैयार भी हो जाए। तो आप चाहें तो धनतेरस की सुबह ही ब्रेकफास्ट में पालक पनीर चीला बनाकर रेडी कर सकती हैं। हेल्दी होने के साथ ही ये काफी टेस्टी भी होगा और बच्चों-बड़ों हर किसी को पसंद आएगा। तो चलिए जानें क्या है पालक पनीर चीला बनाने की रेसिपी। 
विज्ञापन

2 of 4
moong dal - फोटो : iStock
पालक पनीर चीला की सामग्री
इसे बनाने के लिए चाहिए बेसन दो कप, मूंग की दाल दो कप रातभर भिगोई हुई, साथ में पालक, लाल मिर्च, पनीर सौ ग्राम, चाट मसाला, गरम मसाला, नमक स्वादानुसार, तेल।
विज्ञापन

3 of 4
बेसन - फोटो : iStock
पालक पनीर चीला बनाने की विधि
पालक पनीर चीला बनाने के लिए मूंग की दाल को रात भर भिगोकर रख दें। सुबह पीसकर बारीक पेस्ट बना लें। साथ में पालक को पानी में डालकर उबाल लें। अब किसी बड़े़ बाउल में बेसन लें। साथ में मूंग की दाल का पेस्ट को मिला लें। पालक के उबले पत्तों को पीसकर पेस्ट बना लें। इस पालक के पेस्ट को भी साथ में मिला लें। अब इसमे नमक, लाल मिर्च, गरम मसाला डालकर मिक्स कर लें।
विज्ञापन

4 of 4
palak paneer chilla - फोटो : istock
पनीर को हाथ से मैश कर लें या फिर कद्दूकस कर लें। अब इसमे चाट मसाला और लाल मिर्च डालकर मिक्स कर लें। स्वाद के अनुसार हल्का सा नमक डाल दें। अब नॉनस्टिक तवे को गैस पर गर्म करें। जब तवा गर्म हो जाए तो पालक और मूंग की दाल के पेस्ट को डालकर फैलाएं। जब ये एक तरफ से पक जाए तो धीरे से इसे पलट दें। दोनों तरफ से सिंक जाने के बाद पनीर के मिक्सचर को ऊपर डालें और रोल करें। बस रेडी है पालक पनीर चीला। इसे आप ग्रीन चटनी या फिर मीठी चटनी के साथ सर्व करें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें