फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Achar Recipe: सेहत और स्वाद का मिश्रण है करेले का अचार, इस तरह से बनाएं

Thu, 15 Sep 2022 05:49 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
karela - फोटो : iStock
करेले के स्वाद की वजह से बहुत कम लोग ही इसे खाना पसंद करते हैं। लेकिन इसके सेहतमंद गुणों की वजह से इसे खाना ही पड़ता है। खासतौर पर शुगर के मरीजों को, क्योंकि करेला ब्लड शुगर को नियंत्रित करता है। ऐसे में डायबिटीज के मरीजों को करेला खाना जरूरी होता है। लेकिन अगर सब्जी खाना मुश्किल लग रहा है। तो करेले का अचार बनाकर खाएं। ये काफी स्वादिष्ट लगता है और कोई भी इसे आसानी से खा सकता है। तो चलिए जानें कैसे तैयार होगा करेले का अचार। 
विज्ञापन

2 of 5
karela - फोटो : Pixabay
करेले का अचार बनाने की सामग्री
आधा किलो करेला, राई चार चम्मच, जीरा, मेथी दाना, अजवाइन, हींग, सौंफ पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला, सिरका, काला नमक, सादा नमक। 
विज्ञापन

3 of 5
karela - फोटो : Pixabay
करेले का अचार बनाने की विधि
करेले का अचार बनाने के लिए सबसे पहले करेले को धोकर साफ कर लें। फिर साफ कपड़े से पानी को पोंछ कर सुखा दें। जब करेले का पानी अच्छी तरह से सूख जाए तो इसके डंठल को काट कर निकाल दें। सारे करेलों को गोल आकार में काटकर किसी बर्तन में रख दें और उसमे नमक मिला दें। नमक मिलाकर इसे आधे घंटे के लिए ढंककर छोड़ दें। 

4 of 5
karela - फोटो : pixabay
फिर करेले को पानी में अच्छी तरह से धो दें। अच्छी तरह से धोने के बाद करेलों को कपड़े पर रखकर सूखने के लिए छोड़ दें। अब एक कड़ाही को गैस पर रखें। जब कड़ाही गर्म हो जाए तो आंच को धीमा कर दें। इसमे जीरा चटकाकर साथ में मेथी के दाने और अजवाइन डालें। हल्का सुनहरा होने तक भूने और कड़ाही से निकालकर प्लेट में पलट लें। जब ये सारे मसाले ठंडे हो जाएं तो इसे दरदरा पीस लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
karela - फोटो : pixabay
एक बार फिर से कड़ाही को गैस पर गर्म करें और सरसों का तेल डालें। तेल गर्म हो जाए तो इसमे हींग और करेले डालें। ऊपर से हल्दी पाउडर डालकर चलाएं और करेले को भूनें। करीब चार से पांच मिनट तक भूनने के बाद गैस बंद कर दें। सारे दरदरे पीसे मसाले डालकर मिक्स कर लें। सबसे आखिर में सौंफ पाउडर, काला नमक, गरम मसाला, लाल मिर्च पाउडर, सिरका और स्वादानुसार नमक डालकर मिला दें। बस अचार तैयार है। इसे किसी कांच के जार में भरकर स्टोर कर लें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें